बरेली: बुधवार, 26 मार्च 2025 को बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्युमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म व बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में छात्र- छात्राओं ने सेमेस्टर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त किए हैं।
दोनों महाविद्यालयों के विद्यार्थी- बर्षनी गुप्ता , युसरा जैदी, वंशिका पटेल, सलोनी गुप्ता, तान्या सिंह, यंका गंगवार व शिवांशु (बीए- मास कम्युनिकेशन), विष्णु गुप्ता, गरिमा वर्मा, हिमेश कुमार व प्रिया झा (बीबीए- फाइनेस एण्ड टैक्सेशन), मनीषा जोशी व आंचल सिंह (बीसीए- आईटी एण्ड मल्टीमीडिया), अनुजा कुशवाहा (बीकॉम- ऑनर्स) ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
शिफा इंतजार व जैनब फात्मा (बीबीए- फाइनेंस एण्ड टैक्सेशन), रूबी नूर (बीकॉम- ऑनर्स), ने 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। सना फात्मा (बीबीए- फाइनेंस एण्ड टैक्सेशन), प्रिंस राठौर, अंशु मौर्य, लक्ष्य वर्मा व दुर्गेश मौर्य (बीसीए- आईटी एण्ड मल्टीमीडिया), विकेश यादव (बीकॉम- ऑनर्स) ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। छात्र- छात्राओं की इस उपलब्धि पर दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने कहा- “यह विद्यार्थियों की मेहनत और उनकी शैक्षिक यात्रा में निरंतर सुधार को दर्शाता है। सभी को बधाई व शुभकामनाएं।”
इस पर खुशी व्यक्त करते हुए डॉ सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, अंकित यादव, शिवओम शंखधार, शिवांशु अग्निहोत्री, पूर्वी सक्सेना, शालिनी सिंह, श्वेता सिंह, शिवानी मिश्रा व चमन बाबू ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। इन सभी ने एक स्वर में कहा- "छात्रों को आगे भी इसी प्रकार की मेहनत और समर्पण के साथ अपने आगामी शैक्षिक लक्ष्य प्राप्त करने की जरूरत है।”
फोटोग्राफी प्रवीण कुमार ने की, अभिषेक राठौर व राजेश उपस्थित रहे।









No comments:
Post a Comment