बरेली: सोमवार 26 मई 2025 को 'बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड जर्नलिज्म' और 'बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट’, बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में ‘वेब डिज़ाइन विषय पर वर्कशॉप' का आयोजन किय गया।
इस वर्कशॉप में यू. वी टेक्नोलॉजीज के निर्देशक उत्कर्ष जौहरी ने को वेब डिज़ाइन स्किल्स के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा- “भविष्य में आगे बढने के लिए हर मनुष्य में स्किल का होना आवश्यक है|” सरज गुप्ता ने बताया कि वर्कशॉप से स्किल्स डेवलप होती हैं।
यू. वी. टेक्नोलॉजीज के फाउंडर वैभव जौहरी ने छात्र-छात्राओं को वेब डिज़ाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने एचटीएमएल, सीएसएस, जावा स्क्रिप्ट, ग्लोबल स्टैण्डर्ड, टेक्स्ट फॉरमैटिंग आदि विषयों की चर्चा की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने इस वर्कशॉप के दौरान छात्र-छात्राओं को बधाई शुभकामनाएं दीं|
दोनों कॉलेज के विद्यार्थी- बर्षनी गुप्ता, युसरा ज़ैदी, वंशिका पटेल, यांका गंगवार, तनया सिंह, प्रिया देवी व शिवांशु (बीए- मास कम्युनिकेशन), गरिमा वर्मा, शिफा इंतेज़ार, विष्णु गुप्ता, हर्षित पटेल, हिमेश कुमार, प्रिया झा, सना फातिमा, ज़ैनब फातिमा व नितिन मौर्य (बीबीए- फाइनेस एण्ड टैक्सेशन), प्रियांशी गुप्ता, निमरा खान, अक्षिता पाण्डेय, ज़मज़म फातिमा लुत्फी, रूबी नूर, विकास पटेल, अनुजा खुश्वाहा, विकेश यादव (बीकॉम- ऑनर्स), अंशु मौर्य, ध्रुव अग्रवाल, प्रिंस राठौर, लक्ष्य वर्मा, दुर्गेश मौर्य , मनीषा जोशी, आंचल सिंह, निधि भारती व अलीशा कुरैशी (बीसीए- आईटी एण्ड मल्टीमीडिया) आदि उपस्थित रहे|
इस कार्यक्रम में बीए- मास कम्युनिकेशन की कॉर्डिनेटर पूर्वी सक्सेना, बीबीए- फाइनेस एण्ड टैक्सेशन के कॉर्डिनेटर अतुल बाबु, बीकॉम- ऑनर्स की कॉर्डिनेटर शालिनी सिंह, बीसीए- आईटी एण्ड मल्टीमीडिया के कॉर्डिनेटर शिवओम शंखधार व कॉलेज के आचार्य- डॉ सुनील कुमार सिंह, शिवांशु अग्निहोत्री, श्वेता सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजकों तथा अन्य आचार्यों के कर–कमलों से छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।