Wednesday, 24 December 2025

 बीआईयू में वर्कशॉप का अध्ययन

बरेली – मंगलवार, 24 दिसंबर 2024 को 'बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड जर्नलिज्म' बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में 'वर्कशॉप' कराई गई।

जिसमें बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड जर्नलिज्म की पूर्वी सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को वर्कशॉप द्वारा इन विषयों पर अध्ययन कराया, जिसमें- गूगल न्यूज लैब, डेटा जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म, एवं डिजिटल जैसे आधुनिक विषय शामिल थे। यह वर्कशॉप 18 दिसंबर 2024 से 23 दिसंबर  2024 तक कराई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रयोगात्मक कार्य सीखे व किए। 

इस वर्कशॉप में बीए- मास कम्युनिकेशन प्रथम वर्ष के विद्यार्थी- पलक, पायल, प्रिया, शिवांशु सिंह तथा द्वितीय वर्ष तान्या सिंह, सलोनी गुप्ता, यांका गंगवार व तृतीय वर्ष वंशिका पटेल, र्षनी गुप्ता, युसरा ज़ैदी उपस्थित रहे।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने कहा-  "खूब पढ़ो और आगे बढ़ो यही हमारी मनोकामना हैं"।