Wednesday, 27 August 2025

ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन


बरेली:बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म एवं बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में संयुक्त रूप से सोमवार 11 अगस्त 2025  को ओरिएंटेशन  प्रोग्राम का आयोजन किया गया; मुख्य अतिथि डॉ. एस. के. ठाकुर, कुलसचिव, बीआईयू  की उपस्तिथि में दीप प्रज्जवलन के साथ मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का शुभ आरंभ हुआ।

बीबीए फाइनेंस एण्ड टैक्सेशन की छात्रा– प्रिया झा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एस के ठाकुर को मंच पर आमंत्रित किया। डॉ. एस. के.  ठाकुर ने नव–आगंतुक छात्र–छात्राओं बीबीए- (फाइनेंस एण्ड टैक्सेशन),  बीए– (मास कम्युनिकेशन) , बीकॉम- (ओनर्स), बीसीए- (आईटी एंड मल्टीमीडिया/ऐ आई एण्ड मशीन लर्निंग) को संबोधित करते हुए कहा कि "आज का दिन आपके सपनों की उड़ान की पहली सीढ़ी है – आत्मविश्वास रखिए,सीखते रहिए,और आगे बढ़ते रहिए।" तत्पश्चात प्राचार्य डॉ.अवनीश सिंह चौहान ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "प्रिय विद्यार्थियों, याद रखिए – आपकी मेहनत और ईमानदारी ही आपको मंज़िल तक ले जाएगी, यहाँ से शुरू होने वाली यह यात्रा आपके भविष्य को सुनहरा बनाएगी।"

तत्पश्चात प्रथम सत्र- के सभी नए विद्यार्थियों के प्रमाणपत्रों को सत्यापित करने की प्रक्रिया की गईl इसी दिन द्वितीय सत्र- में सभी विद्यार्थियों को क्लास कॉर्डिनेट (अतुल बाबू, अंकित यादव, शिवओम शंखधार, व शालिनी सिंह) ने उनके पाठ्यक्रमों की प्रासंगिता व करियर से संबंधित जानकारी दी l 

12 अगस्त 2025: प्रथम सत्र में विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में सभी विद्यार्थियों की विजिट कराई गई, जिसमें शिवानी मिश्रा व छवि पाल कॉर्डिनेटर के रूप में मौजूद रहीं| लाइब्रेरी वह स्थान है जहाँ हर छात्र अपने भविष्य की नींव मजबूत करता है| इसी दिन विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों (कैम्पस विजिट) का भ्रमण भी किया गयाl

13 अगस्त 2025: प्रथम सत्र में महाविद्यालयों के सहायक आचार्य शिवओम शंखधार ने “कंप्यूटर साइंस: ए वर्ल्ड ऑफ एंडलेस पोसिबिलिटीज” के बारे में जानकारी दी। इसी दिन द्वितीय सत्र में महाविद्यालयों के सहायक आचार्य अतुल बाबू ने यूनिवर्सिटी के “कोड्स ऑफ कंडक्ट” और उनकी सीमाओं के बारे में जानकारी दी।

14 अगस्त 2025: प्रथम सत्र में सह आचार्य डॉ आशीष शर्मा ने छात्र-छात्राओं को “गोल सेटिंग” के बारे में जानकारी दी और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसी दिन सभी नवागंतुक विद्यार्थियों का पुराने छात्रों से परिचय भी कराया गयाl

इस ओरिएंटेशन  प्रोग्राम में डॉ. सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, अंकित यादव, शिवांशु अग्निहोत्री, शिवोम शंखधार, शिवानी, शालिनी सिंह, यशिका गुप्ता, छबि पाल, चमन बाबू आदि ने छात्र–छात्राओं को शुभकामनाएं दीं एवं उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में सभी विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें रंगोली बनाने का कार्य–  प्रिया झा, मनीषा जोशी, व निधि भारती ने किया, वहीं सरस्वती वंदना– निधि भारती, व सना फातिमा ने की, फोटोग्राफी का कार्य– शिवांशु सिंह व प्रवीण कुमार ने किया और स्टूडेण्ट कॉर्डिनेटर के रूप में तान्या सिंह, रूबी नूर, यांका  गंगवार  हिमेश कुमार, विकाश पटेल, सलोनी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।












करियर प्लानिंग एंड डेवलपमेंट पर गेस्ट लेक्चर कार्यक्रम

 


बरेली: बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म एवं बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में संयुक्त रूप से सोमवार 20 अगस्त 2025 को “करियर प्लानिंग एण्ड डेवलेपमेंट” पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुनील दीपांकर, सीईओ, पृथ्वीबल्लभ कंपनी, दोनों महाविद्यालयों के विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों से रूबरू हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने “करियर प्लानिंग एण्ड डेवलेपमेंट” के बारे में अपने अनुभवों को साझा किया।

कार्यक्रम के दौरान बीए (मास कम्युनिकेशन), बीकॉम (ऑनर्स), बीबीए (फाइनेंस एण्ड टैक्सेशन), व बीसीए (आईटी एण्ड मल्टीमीडिया/एई मशीन लर्निंग) के विद्यार्थीयों ने अपने विषय से संबंधित प्रश्न पूंछे।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने अतिथि व्याख्याता का स्वागत किया। इसके पश्चाताप आमंत्रित मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को मीडिया वेल्थ मैनेजमेंट, म्यूचुअल फंड्स, लाइफ इंश्योरेंस, जनरल इंश्योरेंस, फिक्स्ड डिपॉजिट्स,कैपिटल स्कीम्स, टैक्स प्लानिंग, बिजनेस लोन, डीमेट, पीएमएस/ ऐईफ इनवेस्टमेंट, व स्टेट प्लानिंग आदि में करियर एवं उससे संबंधित व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा- “मेहनत ही सफलता की कुंजी हैं।“

इस अवसर पर डॉ सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, अंकित यादव, शिवांशु अग्निहोत्री, शिवओम शंखधार, शिवानी मिश्रा, छबि पाल यशिका गुप्ता व चमन बाबू आदि ने विद्यार्थियों को भविष्य में आगे बढ़ने का हौसला दिया।

इस आयोजन के सभी विभागों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
















Thursday, 21 August 2025

काकोरी कांड- स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन

                                        

 

बरेली: बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म एवं बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट ने शनिवार 8 अगस्त 2025 को काकोरी कांड के क्रांतिकारियों  की वीरता को याद करते हुए  काकोरी दिवस पर श्रृद्धांजलि दी।

इस दिन पर दोनों कॉलेज के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने कहा- "काकोरी के शहीदों का बलिदान, हर भारतीय के दिल में अमर है।" उन्होंने बताया कि काकोरी कांड 9 अगस्त 1925 को स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हुई एक साहसिक घटना थी। हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन के क्रांतिकारियों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाम उल्ला खाँ, राजेंद्र लाहिरी, चंद्रशेखर आज़ाद आदि ने काकोरी स्टेशन के पास ट्रेन रोककर ब्रिटिश सरकार का ख़ज़ाना लूटा। इसका उद्देश्य अंग्रेज़ों से धन लेकर स्वतंत्रता आंदोलन को मज़बूत करना था। घटना के बाद कई क्रांतिकारी पकड़े गए, जिनमें बिस्मिल,अशफाम उल्ला खाँ, लाहिरी और ठाकुर रोशन सिंह को फाँसी दी गई। यह घटना विद्यार्थियों को साहस, बलिदान और देशभक्ति की प्रेरणा देती है।

सभी आचार्य डॉ सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, शिवांशु अग्निहोत्री, शिवओम शंखधार, शालिनी सिंह, शिवानी, छवि पाल, यशिका गुप्ता आदि ने हमें बताया की काकोरी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि आज़ादी आसान नहीं थी, यह अनगिनत बलिदानों की कीमत पर मिली है| इस अवसार पर सभी ने भावपूर्ण श्रृद्धांजलि दी।

इसमें सलोनी गुप्ता, निधि भारती, मनीषा जोशी, प्रिया झा,सना फातिमा, नितिन मौर्य  आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे












Tuesday, 19 August 2025

ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजन - द्वितीय दिन

                                    

 बरेली: बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म एवं बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में संयुक्त रूप से निम्न पाठ्यक्रम- (बीए- मास कम्युनिकेशन), (बीबीए- फाइनेंस एंड टैक्सेशन), (बीसीए- आईटी एंड मल्टीमीडिया), (बीकॉम- ओनर्स) के समस्त विद्यार्थियों ने 13 अगस्त 2025 (मंगलवार) को पूरी विश्वविद्यालय के विभिन्न भागों जैसे लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, झंडा ग्राउंड, योगा, जिम्नेशियम हॉल, क्रिकेट ग्राउंड , बास्केटबॉल ग्राउंड, वॉलीबॉल ग्राउंड, प्रिंटिंग प्रेस (अमृत विचार) एवं इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस, मेडिकल साइंस, कैंसर इंस्टीट्यूट, और उनके होस्टल, कैंटीन आदि का भ्रमण किया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया एवं सभी प्रोफेसर्स अतुल बाबू, सुनील कुमार सिंह, अंकित यादव, शिवोम शंखधार, शिवानी, शिवांशु अग्निहोत्री, यशिका गुप्ता, छवि पाल, और चमन बाबू ने विभिन्न पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के अनेको विभागों से वंचित कराया।

लाइब्रेरी- विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी  के लिए ज्ञान और अनुसंधान का सबसे बड़ा केंद्र है। यह वह स्थान है जहाँ हर छात्र अपने भविष्य की नींव मजबूत करता है। विद्यार्थियों ने लाइब्रेरी में विभिन्न पुस्तके जैसे बेसिक्स ऑफ अकाउंटेंसी- डॉ बीपी अग्रवाल द्वारा, मास कम्युनिकेशन इन इंडिया - केवल जे. कुमार द्वारा, इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रोफ़ेसर -एस अल अरोड़ा द्वारा को पढ़ा एवं विभिन्न पुस्तकों से परिचय किया।

बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट एवं झंडा ग्राउंड- विश्वविद्यालय का खेल मैदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विद्यार्थियों की ऊर्जा का केंद्र  है। यहां पर मेहनत, मित्रता और विद्यार्थियों के जीत के सपने पंख फैलाते हैं। विद्यार्थी यहां अनेक खेल खेलते है एवं झंडा ग्राउंड में गणतंत्र और स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है और झंडा फहराया जाता है।

प्रिंटिंग प्रेस (अमृत विचार)- (अमृत विचार) उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रमुख हिंदी समाचार प्रेसों में से एक है। अमृत विचार आपको भारत और दुनिया भर की ताज़ा खबरें हिंदी में उपलब्ध कराता है। यहां राष्ट्रीय, राजनीति, मनोरंजन, जीवनशैली, तकनीक, व्यापार आदि जैसे विभिन्न श्रेणियों की ताज़ा खबरों की छपाई होती है। यहीं से समाचार और विचार, स्याही और कागज़ पर अमिट छाप छोड़ते हैं।

इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस- इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस, रोहिलखंड चैरिटेबल एजुकेशनल ट्रस्ट का एक सहयोगी संस्थान है। विद्यार्थियों ने अत्याधुनिक डेंटल लैब और आधुनिक उपचार तकनीकें देखीं। उन्होंने प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और लाइव डेमोंस्ट्रेशन का अनुभव किया।

रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल- रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज का संचालन प्रतिष्ठित पुरस्कार विजेता डॉक्टरों द्वारा किया गया है, जो विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव की बात है। यहां विद्यार्थियों ने नए प्रकार के प्रोजेक्टर्स इक्विपमेंट्स और लेक्चर थिएटर्स 1, 2, 3, आदि देखे। यहां छात्रों के ज्ञान को निरंतर उन्नत करने के लिए नियमित अंतराल पर विभिन्न अतिथि व्याख्यान, और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं।

विश्वविद्यालय की कैंटीन- हमारे विश्वविद्यालय की कैंटीन विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। यहाँ सुबह से शाम तक चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन और विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध रहते हैं। यह केवल खाने की जगह ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के मिलने, पढ़ाई पर चर्चा करने और समय बिताने का भी अच्छा केंद्र है।

कार्यक्रम में सभी विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया , जिसमें फोटोग्राफी का कार्य- सलोनी गुप्ता (बीए- मास कम्युनिकेशन) ने किया, विभिन्न स्थलों से अवगत तान्या सिंह (बीए- मास कम्युनिकेशन) ने कराया और अनुशासन बनाए रखने का कार्य मनीषा जोशी एवं ध्रुव अग्रवाल (बीसीए- आईटी एंड मल्टीमीडिया) ने किया।








ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन- प्रथम दिन

 

बरेली: बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म एवं बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में संयुक्त रूप से सोमवार 11 अगस्त 2025  को ओरिएंटेशन  प्रोग्राम का आयोजन किया गया; मुख्य अतिथि डॉ एस के ठाकुर, कुलसचिव, बीआईयू  की उपस्तिथि में दीप प्रज्जवलन के साथ मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का शुभ आरंभ हुआ।

 

बीबीए फाइनेंस एण्ड टैक्सेशन की छात्राप्रिया झा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एस के ठाकुर को मंच पर आमंत्रित किया। डॉ. एस के  ठाकुर ने नवआगंतुक छात्रछात्राओं बीबीए- (फाइनेंस एण्ड टैक्सेशन),  बीए– (मास कम्युनिकेशन) , बीकॉम- (ओनर्स), बीसीए- (आईटी एंड मल्टीमीडिया/ऐ आई एण्ड मशीन लर्निंग) को संबोधित करते हुए कहा कि "आज का दिन आपके सपनों की उड़ान की पहली सीढ़ी है आत्मविश्वास रखिए,सीखते रहिए,और आगे बढ़ते रहिए।" तत्पश्चात प्राचार्य डॉ.अवनीश सिंह चौहान ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "प्रिय विद्यार्थियों, याद रखिए आपकी मेहनत और ईमानदारी ही आपको मंज़िल तक ले जाएगी, यहाँ से शुरू होने वाली यह यात्रा आपके भविष्य को सुनहरा बनाएगी।"

 

इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार सिंह, अंकित यादव, शिवांशु अग्निहोत्री, शिवोम शंखधार, शिवानी, शालिनी सिंह, यशिका गुप्ता, छबि पाल, व चमन बाबू आदि शिक्षको ने छात्रछात्राओं को शुभकामनाएं दीं एवं उनका उत्साह बढ़ाया।

 

कार्यक्रम में सभी विभागो के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें रंगोली बनाने का कार्य  प्रिया झा, मनीषा जोशी, व निधि भारती ने किया, वहीं सरस्वती वंदनानिधि भारती, व सना फातिमा ने की, फोटोग्राफी का कार्य–, शिवांशु सिंह, प्रवीण कुमार ने किया और स्टूडेण्ट कॉर्डिनेटर के रूप में तान्या सिंह, रूबी नूर, यंका गंगवार  हिमेश कुमार, विकाश पटेल, व सलोनी गुप्ता उपस्थित रहे।