बरेली : शुक्रवार, 04 अप्रैल 2025 को 'बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी' (बरेली) के 'बीआईयू कॉलेज ऑफ़ ह्यूमनिटीज़ एण्ड जर्नलिज़्म' ('बी.आई.यू.सी.एच.जे.) और 'मदरहुड यूनिवर्सिटी' (रुड़की)' के 'फैकल्टी ऑफ़ आर्ट्स, ह्यूमनिटीज़ एण्ड सोशल साइंसेज' (एफ.ए.एच.एस.एस.) ने आपसी सहयोग को बढ़ावा देते हुए 'एमओयू' (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर किये।
इस आपसी समझौते के तहत 'बी.आई.यू.सी.एच.जे.' के प्राचार्य प्रो. (डॉ) अवनीश सिंह चौहान और 'एफ.ए.एच.एस.एस.' के डीन प्रो. (डॉ.) श्रीपाल चौहान के मध्य यह सहमति बनी कि भविष्य में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए 'एनईपी 2020' के तहत 'एकेडेमिक एण्ड रिसर्च कोऑपरेशन, फैकल्टी एण्ड स्टूडेंट ट्रेनिंग, ज्वाइंट कॉन्फ्रेंसेज, सेमीनार्स एण्ड वर्कशॉप्स तथा कल्चरल इनीशिएटिव्स' आदि सकारात्मक कार्य किये जाएंगे।
इस अवसर पर मदरहुड यूनिवर्सिटी (रुड़की) में कुलपति प्रो. (डॉ) नरेंद्र शर्मा, 'एफ.ए.एच.एस.एस.' के डीन प्रो.(डॉ) श्रीपाल चौहान, प्रो. (डॉ) अलका रानी, डॉ. वंदना श्रीवास्तव (दोनों सह-आचार्य), और डॉ राजीव कुमार, श्री अमित कुमार तथा श्री दुनेश सिंह नेगी (सभी सहायक आचार्य) आदि उपस्थित रहे; जबकि 'बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी' (बरेली) में कुलसचिव डॉ सुशील कुमार ठाकुर सहित ''बी.आई.यू.सी.एच.जे.' के आचार्य डॉ सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, शिवांशु अग्निहोत्री, श्वेता सिंह, शालिनी सिंह, शिवओम शंखधार, पूर्वी सक्सेना, शिवानी मिश्रा, चमन बाबू आदि मौजूद रहे।



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



.jpeg)







.jpeg)


.jpeg)








