Wednesday, 26 November 2025

एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

 बरेली। आज बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बरेली के बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज़ एंड जर्नलिज़्म के अंग्रेज़ी विभाग और गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद से संबद्ध महाराजा हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के अंग्रेज़ी विभाग के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने पर सहमति बनी।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.  अवनीश सिंह चौहान, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह, डॉ. सुनील कुमार सिंह, श्री अंकित यादव, सुश्री शालिनी सिंह, श्री शिवोम शंखधार, सुश्री शिवानी, सुश्री छवि पाल और श्री चमन बाबू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के फोटोग्राफ श्री प्रवीण कुमार और श्री अभिषेक द्वारा लिए गए।





No comments:

Post a Comment