Sunday, 22 June 2025

योग पर कार्यक्रम




 बरेली: शनिवार, 21 जून 2025 को बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमनिटीज एण्ड जर्नलिज्म एवं बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) में संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर 'योग आसन' कर उत्साहपूर्वक 'योग दिवस’ मनाया।

दोनों महाविद्यालयों में इस वर्ष अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए जो विषय (मानवता के लिए योग) रखा गया है, उसको केंद्र में रखकर स्वस्थ, सफल और शांतिपूर्ण जीवन जीने के लिए विविध योग आसनों का अभ्यास किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की माननीया कुलपति डॉ लता अग्रवाल, कुलसचिव डॉ एस के ठाकुर और दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान, डॉ सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, पूर्वी सक्सेना, शिवओम शंखधार, शालिनी सिंह प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।