Tuesday, 30 September 2025

मिशन शक्ति कार्यक्रम के लाइव प्रसारण


सभी 1,647 थानों में नव स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के उद्घाटन, मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) पुस्तिकाओं के विमोचन और विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद के लाइव प्रसारण से संबंधित आधिकारिक सूचना के अनुसार, बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म एवं बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में बरेली के छात्रों के लिए एक समर्पित अवलोकन सत्र का आयोजन किया गया।

लाइव प्रसारण 20-09-2025 को सुबह 11:00 बजे बीआईयू बिल्डिंग कॉन्फ्रेंस हॉल (छठी मंजिल)  में आयोजित किया गया था। इस सत्र में कुल 39 छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम का निर्देशानुसार यूट्यूब पर लाइव प्रसारण किया गया और बिना किसी तकनीकी कठिनाई के सुचारू रूप से आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में मिशन शक्ति पहल के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया। छात्रों ने 1,647 पुलिस थानों में मिशन शक्ति केंद्रों के उद्घाटन समारोह को देखा और इन केंद्रों के व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन की गई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) पुस्तिकाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत सत्र ने छात्रों को ऐसी पहलों के वास्तविक जीवन पर प्रभाव के बारे में एक प्रेरक दृष्टिकोण प्रदान किया।

 इस सत्र ने छात्रों को लैंगिक समानता, सुरक्षा और सशक्तिकरण के मुद्दों के प्रति सफलतापूर्वक संवेदनशील बनाया, जो एक सामाजिक रूप से जिम्मेदार और जागरूक युवा पीढ़ी के निर्माण के दृष्टिकोण के अनुरूप था। कार्यक्रम को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और उनकी प्रतिक्रिया से पता चला कि ऐसी पहल सामाजिक विकास में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करती हैं और महिलाओं की गरिमा के प्रति सम्मान को बढ़ावा देती हैं।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने कहा-  “संस्थान भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन और समर्थन के लिए प्रतिबद्ध है ताकि छात्रों को सामाजिक और राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।“

सभी आचार्यों डॉ सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, शिवओम शंखधार, शालिनी सिंह, शिवानी मिश्रा, छबि पाल, चमन बाबू आदि ।

कार्यक्रम के सभी विभागों के विद्यार्थी- तान्या सिंह, यांका गंगवार, सलोनी गुप्ता, शिवांशु सिंह व पवन पटेल (बीए- मास कम्युनिकेशन); रूबी नूर, विकास पटेल, अनुजा कुशवाहा, विकेश यादव व शिवोम (बीकॉम ऑनर्स); हिमेश कुमार, हर्षित पटेल, प्रिया झा, जैनब फातिमा, सना फातिमा, नितिन मौर्य, अदिति सिंह, श्रृष्टि सिंह व दीपक सिंह (बीबीए- फाइनेंस एण्ड टैक्सेशन); प्रिंस राठौर, ध्रुव अग्रवाल, अंशु मौर्य, लक्ष्य वर्मा, दुर्गेश मौर्य, मनीषा जोशी, अंचल सिंह, दिव्यांशी अग्रवाल, अलीशा कुरैशी, निधि भारती, अधिराज सिंह, अमन कुमार आर्य, अरहान नाजिम, अनन्या गंगवार, आयुष सिंह, शशांक कुमार, प्रियम कुमार पांडे, अधिराज सिंह, मोहम्मद आदिल व सहगल (बीसीए आईटी एंड मल्टीमीडिया/ एआई एण्ड मशीन लर्निंग) सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रवीण कुमार ने फोटोग्राफी की।











Thursday, 18 September 2025

यूटीआई ने विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण

 


बरेली: बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में बीसीए- आईटी एंड मल्टीमीडिया व बीकॉम- ऑनर्स के विद्यार्थियों के लिए ट्रेनिंग करने का प्रावधान है। अतः सत्र 2025–26 में द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी 16 सितंबर 2025 को ‘सिविल लाइन, बरेली’ भेजे गए, जहाँ उन्होंने ‘यूटीआई म्यूचुअल फंड’ में  विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त हुए अनुभवों को साझा करते हुए प्रशिक्षु मनीषा जोशी, आंचल सिंह व अनुजा कुशवाहा ने बताया कि वहाँ ‘इंट्रोडक्शन टू म्यूचुअल फंड’ विषय को केंद्र में रखकर प्रेजेंटेशन दिया गया, जिसमें श्री सुनील दीपांकर, पृथ्वीबल्लभ कंपनी  के सीईओ व  यूटीआई म्यूचुअल फंड के क्लस्टर  मैनेजर सरोज मिश्रा सहित अर्पित गुप्ता, (सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर), रवि कुमार (ऑपरेशन मैनेजर) व श्वेता पांडे (चीफ वेल्थ ऑफ़िसर) उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के उपरान्त विद्यार्थियों को उपहारस्वरूप पैन, डायरी, पिग्गी बैंक आदि दिए गए।

विद्यार्थियों के द्वारा सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने पर बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा– “इस प्रकार के प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं।”

संस्थान के आचार्य डॉ सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, अंकित यादव, शिवांशु अग्निहोत्री, शिवओम शंखधार, शालिनी सिंह, शिवानी मिश्रा, छबि पाल, यशिका गुप्ता सहित चमन बाबू, प्रवीण, अभिषेक आदि ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।




हिंदी पखवाड़ा: जागरूकता रैली का आयोजन




बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म एवं बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में  मंगलवार 16 सितंबर 2025 को हिंदी पखवाड़ा मनाया गया, जिसके तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य लोगों को हिंदी भाषा के महत्व से अवगत कराना और हिंदी भाषा के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था।

इस जागरूकता रैली में हिंदी के विकास और उसके प्रयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। सभी प्रतिभागी हाथों में तख्तियाँ और बैनर लिए हुए थे, जिन पर हिंदी भाषा के महत्व और गौरव से जुड़े नारे लिखे गए थे, जैसे – “हिंदी हमारी शान है/देश की यह पहचान है”, “एक,दो,तीन,चार,/हिंदी की जय-जयकार“,”देखो समझो बात हमारी/हिंदी भाषा सबसे प्यारी” आदि।

इस अवसर पर दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान सहित डॉ सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, शिवांशु अग्निहोत्री, शिवओम शंखधार, शालिनी सिंह, शिवानी मिश्रा, छबि पाल, यशिका गुप्ता व चमन बाबू आदि मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में सभी विभागों के विद्यार्थियों, यथा- तान्या सिंह, यांका गंगवार, सलोनी गुप्ता, शिवांशु सिंह, सिकंदर, पवन पटेल व कृतिका च्यवन (बीए- मास कम्युनिकेशन); रूबी नूर, ज़मज़म फ़ातिमा लुत्फ़ी, विकास पटेल, अनुजा कुशवाहा, दीपांश गंगवार, शिवोम व आंशिक (बीकॉम ऑनर्स); हिमेश कुमार, हर्षित पटेल, प्रिया झा, जैनब फातिमा, सना फातिमा, नितिन मौर्य, अकबर हुसैन, दीपक सिंह, अंश तोमर, यशार्थ कुमार व अदिति (बीबीए- फाइनेंस एण्ड टैक्सेशन); ध्रुव अग्रवाल, दुर्गेश मौर्य, मनीषा जोशी, आंचल सिंह, दिव्यांशी अग्रवाल, अलीशा कुरैशी, निधि भारती, पायल प्रजापति, अधिराज सिंह, व अमन कुमार आर्य (बीसीए- आईटी एंड मल्टीमीडिया); कुंती यादव, नवाजिश फातिमा अंसारी, शशांक कुमार, प्रियम पांडे, अरहान नाज़िम, शेन हबीब, आयुष सिंह, सैफ अंसारी, लकी पटेल, मुताहिर रज़ा, हिम्स कन्नन, आदिल अंसारी, शाहन अंसारी, सहगल, समीक्षा राजपूत व आन्या गंगवार (बीसीए- एआई एण्ड मशीन लर्निंग) ने पोस्टर बनाकर जागरूकता रैली को सफल बनाया। प्रवीण कुमार ने फोटोग्राफी की। 















Friday, 12 September 2025

कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस



बरेली: सोमवार 8 सितंबर 2025 को बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड जर्नलिज्म और बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) में संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य डॉ. अवनीश सिंह चौहान ने कहा- "विद्यार्थी और शिक्षक का रिश्ता ज्ञान और संस्कारों की डोर से बंधा होता है।"

इस कार्यक्रम में डॉ सुनील कुमार सिंह ने कहा- “शिक्षक दिवस हमें यह याद दिलाता है कि सही मार्गदर्शन से विद्यार्थी जीवन संवरता है।"अतुल बाबू ने कहा- “विद्यार्थियों की सफलता ही शिक्षक की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।" शालिनी सिंह ने कहा- “शिक्षक सिर्फ ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की सही राह भी दिखाते हैं।" शिवओम शंखधार ने कहा- “गुरु-शिष्य का रिश्ता विश्वास, आदर और सीख पर आधारित होता है।" यशिका गुप्ता ने कहा- “शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माता होते हैं।" शिवांशु अग्निहोत्री,  शिवानी मिश्रा, छवि पाल और चमन बाबू ने छात्रों को बधाई दी और धन्यवाद प्रकट किया l

 कॉलेज के सभी विभागों के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें तान्या सिंह, सलोनी गुप्ता, यांका गंगवार, शिवांशु, (बीए- मास कम्युनिकेशन); हिमेश कुमार, हर्षित पटेल , प्रिया झा, ज़ैनब फातिमा, सना फातिमा, नितिन मौर्य, अकबर हुसैन, अभिनव आर्य, दीपक सिंह, दक्ष गुप्ता, अंश तोमर (बीबीए- फाइनेंस एंड टैक्सेशन); रूबी नूर, विकास पटेल, अनुजा कुशवाहा, विकेश यादव, दीपांश गंगवार, शिवोम, अंशिका (बी-कॉम ऑनर्स); मनीषा जोशी, आंचल सिंह, दिव्यांशी अग्रवाल, निधि भारती, अलीशा कुरैशी, द्रव अग्रवाल, दुर्गेश मौर्य, अंशु मौर्य, लक्ष्य वर्मा, मोहम्मद फैजल, पायल, अधिराज सिंह, अमन कुमार आर्य (बीसीए- आईटी एंड मल्टीमीडिया/एआई एंड मशीन लर्निंग); आदि उपस्थित रहे।

अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का कार्यक्रम

                                     

बरेली: बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म एवं बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में  सोमवार 8 सितंबर 2025 को अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया| कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराना और समाज में साक्षरता बढ़ाने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने कहा- “शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति हैं।“

सभी आचार्यों डॉ सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, शिवांशु अग्निहोत्री, शिवओम शंखधार, शालिनी सिंह, शिवानी मिश्रा, छबि पाल, यशिका गुप्ता, चमन बाबू आदि ने कहा कि शिक्षा अज्ञान के अंधकार को मिटाकर जीवन में सफलता और समाज में प्रगति का मार्ग प्रशस्त करती हैं। 

कार्यक्रम के सभी विभागों के विद्यार्थी- तान्या सिंह, यांका गंगवार, सलोनी गुप्ता, शिवांशु सिंह, (बीए- मास कम्युनिकेशन); रूबी नूर, विकास पटेल, अनुजा कुशवाहा, विकेश यादव, दीपांश गंगवार, शिवोम, आंशिक (बीकॉम ऑनर्स); हिमेश कुमार, हर्षित पटेल, प्रिया झा, जैनब फातिमा, सना फातिमा, नितिन मौर्य, अकबर हुसैन अभिनव आर्य, दीपक सिंह, दक्ष गुप्ता, अंश तोमर (बीबीए- फाइनेंस एण्ड टैक्सेशन); प्रिंस राठौर, ध्रुव अग्रवाल, लक्ष्य वर्मा, दुर्गेश मौर्य, मनीषा जोशी, अंचल सिंह, दिव्यांशी अग्रवाल, अलीशा कुरैशी, निधि भारती, मोहम्मद फैजल, पायल, अधिराज सिंह, अमन कुमार आर्य (बीसीए आईटी एंड मल्टीमीडिया/ एआई एण्ड मशीन लर्निंग) सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।