Tuesday, 31 December 2024

अतुल, चमन व प्रवीण हुए सम्मानित

बरेली: मंगलवार 31 दिसम्बर 2024 को बीआईयू कॉलेज ऑफ़ ह्यूमनिटीज़ एण्ड जर्नलिज़्म एवं बीआईयू कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट (बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) में संयुक्त रूप से ‘सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2024 में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस’ के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर अतुल बाबू, ‘एक्सीलेंट ऑफिस मैनेजमेंट’ के लिए क्लर्क चमन बाबू व ‘एक्सीलेंट ऑफिस सपोर्ट’ के लिए सहायक प्रवीण कुमार को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने कहा– "अतुल बाबू, चमन बाबू व प्रवीण कुमार हमारे महाविद्यालय के सुनहरे रत्न हैंव हमारे छात्र–छात्राएँ हमारा भविष्य हैं। इन्हें हमारी ओर से हार्दिक बधाई।"

इस कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, फ्रेशर्स पार्टी, वर्कशॉप आदि में अच्छे प्रदर्शन के लिए छात्र–छात्राओं को प्रशस्ति– पत्र भी प्रदान किये गये।

दोनों महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अतुल बाबू, चमन बाबू व प्रवीण कुमार के साथ फोटो खिचवाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। असिस्टेंट प्रोफेसर शालिनी सिंह व पूर्वी सक्सेना ने भी सम्मानित–जनों को बधाई दी। फोटोग्राफी अभिषेक राठोर ने की। असिस्टेंट प्रोफेसर शिवओम शंखधार ने आभार व्यक्त किया। 






Monday, 30 December 2024

बीआईयू के चयनित छात्र–छात्राओं को मिला ऑफर लेटर

 


बरेली: शनिवार 28 दिसंबर 2024 को बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म और बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के 32 विद्यार्थियों को ऑनलाइन समर इंटर्नशिप के लिए "वॉल्यूम 9" की तरफ से ई–मेल द्वारा ऑफर्स लेटर प्राप्त हुए, जिनकी प्रिंटिड कॉपी प्राचार्य व अन्य शिक्षकों द्वारा छात्र–छात्राओं को प्रदान की गयी।

इस इंटर्नशिप हेतु बीए– मास कम्यूनिकेशन के विद्यार्थी– बर्षनी गुप्ता, वंशिका पटेल, युसरा ज़ैदी, सलोनी गुप्ता, तान्या सिंह, यांका गंगवार, प्रिया देवी, पायल, पलक, व शिवांशु; बीबीए– फाइनेंस & टैक्सेशन से गरिमा वर्मा, विष्णु गुप्ता, शिफा इंतज़ार, प्रिया झा, सना फातिमा, ज़ैनब फातिमा, नितिन मौर्य, अकबर हुसैन;  बीकॉम– ऑनर्स से निमरा खान, प्रियांशी गुप्ता, अनुजा कुशवाहा, विकेश यादव; बीसीए– आई टी & मल्टीमीडिया से अंचल सिंह, अंशु मौर्य, ध्रुव अग्रवाल, दिव्यांशी अग्रवाल, दुर्गेश मौर्य, लक्ष्य वर्मा, मनीषा जोशी, निधि भारती, प्रिंस राठोर व अलीशा कुरैशी का चयन फाइनेंस, मार्केटिंग एंड सेल्स, बिजनेस एनालिटिक्स एवं ह्यूमन रिसोर्स में किया गया।

इस इंटर्नशिप की समय अवधि 30 दिन की होगी व प्रत्येक विद्यार्थी को 13500 ₹ का मानदेय प्रदान किया जाएगा। इस उपलक्ष में दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान व अन्य शिक्षकों– डॉ सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, मोनिका, श्वेता सिंह, शिवांशु अग्निहोत्री, शिवओम शंखधर, व पूर्वी सक्सेना, ने सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

चयनित छात्र–छात्राओं की इस उपलब्धि पर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की कुलगुरु डॉ लता अग्रवाल व कुलसचिव डॉ एस के ठाकुर ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।




बीआईयू के कई छात्र छात्राओं का इंटर्नशिप के लिए चयन

 





बरेली: मंगलवार 24 दिसंबर 2024 को बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म और बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं का ऑनलाइन समर इंटर्नशिप के लिए "वॉल्यूम 9" द्वारा पर्सनल इंटरव्यू आयोजित किया गया।

जिसमें बीए– मास कम्यूनिकेशन के विद्यार्थी– बर्षनी गुप्ता, वंशिका पटेल, युसरा ज़ैदी, सलोनी गुप्ता, तान्या सिंह, यांका गंगवार, प्रिया देवी, पायल, पलक, व शिवांशु; बीबीए– फाइनेंस & टैक्सेशन से गरिमा वर्मा, विष्णु गुप्ता, शिफा इंतज़ार, प्रिया झा, सना फातिमा, ज़ैनब फातिमा, नितिन मौर्य, अकबर हुसैन;  बीकॉम– ऑनर्स से निमरा खान, प्रियांशी गुप्ता, अनुजा कुशवाहा, विकेश यादव; बीसीए– आई टी & मल्टीमीडिया से अंचल सिंह, अंशु मौर्य, ध्रुव अग्रवाल, दिव्यांशी अग्रवाल, दुर्गेश मौर्य, लक्ष्य वर्मा, मनीषा जोशी, निधि भारती, प्रिंस राठोर व अलीशा कुरैशी का चयन फाइनेंस, मार्केटिंग एंड सेल्स, बिजनेस एनालिटिक्स एवं ह्यूमन रिसोर्स में किया गया। इस इंटर्नशिप की समय अवधि 30 दिन की होगी व प्रत्येक विद्यार्थी को 13500 ₹ का मानदेय प्रदान किया जाएगा। इस उपलक्ष में दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान व अन्य शिक्षकों– डॉ सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, मोनिका, श्वेता सिंह, शिवांशु अग्निहोत्री, शिवओम शंखधर, व पूर्वी सक्सेना, ने सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

इन छात्र–छात्राओं की इस उपलब्धि पर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की कुलगुरु डॉ लता अग्रवाल व कुलसचिव डॉ एस के ठाकुर ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।
















Tuesday, 24 December 2024

द राइजिंग- फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन ( द्वितीय दिवस)

 


बरेली:बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म व बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में संयुक्त रूप से मंगलवार 26 नवंबर 2024 को फ्रेशर पार्टी " द राइजिंग" का पुनः आयोजन किया गया,जिसका आरम्भ मां सरस्वती के समक्ष डॉ आशीष शर्मा, डॉ मिथलेश शर्मा, अनिरुद्ध सक्सेना, डॉ रिचा गुप्ता, सोनम सक्सेना व प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।

दीप प्रज्वलन के उपरान्त निधि भरती (बीसीए –आईटी एण्ड मल्टीमीडिया) व पायल(बीए–मास कम्युनिकेशन) ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की एवं प्रिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बीआईयू के डॉ आशीष शर्मा, डॉ मिथलेश शर्मा, अनिरुद्ध सक्सेना, डॉ रिचा गुप्ता, सोनम सक्सेना तथा दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान, डॉ सुनील सिंह, अतुल बाबू, अंकित यादव, शिवांशु अग्निहोत्री,चमन बाबू, श्वेता सिंह, शालिनी सिंह, पूर्वी सक्सेना आदि ने सभी छात्र–छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

नृत्य प्रस्तुति

कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी– मनीषा जोशी, आंचल सिंह, (बीसीए– आईटी एवं मल्टीमीडिया) प्रिया झा (बीबीए– फाइनेंस एण्ड टैक्सेशन), पलक व पायल (बीए– मास कम्युनिकेशन) एकल नृत्य तथा प्रिंस राठौर, लक्ष्य वर्मा, अंशु मौर्य (बीसीए– आईटी & मल्टीमीडिया), अकबर, नितिन, अभिनव (बीबीए– एफ & टी) व शिवांशु (बीए– मास कम्युनिकेशन) ने “डम्ब डांस” प्रस्तुत किया।

मिमिक्री

दुर्गेश मौर्य ने भारतीय अभिनेताओं और राजनेताओं की मिमिक्री की।

काव्य पाठ

बीकॉम– ओनर्स की छात्रा अनुजा कुशवाहा ने काव्य पाठ किया, जैनब फातिमा ने शायरी प्रस्तुत की।

दोनों महाविद्यालयों के छात्र–छात्राओं, प्रियांशी गुप्ता, निमरा खान, अक्षिता पांडेय, गरिमा वर्मा, विष्णु गुप्ता, शिफा इंतजार, वर्षनी गुप्ता, वंशिका पटेल, सलोनी गुप्ता, तान्या सिंह, यांका गंगवार, रूबी नूर, विकास पटेल, हर्षित पटेल, हिमेश कुमार ने बड़े उत्साह से कार्यक्रम का आनंद लिया। 

कार्यक्रम मे दोनों महाविद्यालयों के कर्मचारी– प्रवीण, अभिषेक, राजेश आदि उपस्थित रहे। आभार अभिव्यक्ति मोनिका व शिवओम शंखधार ने की।





















Wednesday, 4 December 2024

द राइजिंग- फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन


बरेली: बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म व बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) में संयुक्त रूप से  सोमवार 25 नवम्बर 2024 को फ्रेशर्स पार्टी “द राइजिंग” का आयोजन किया गया, जिसका आरंभ मां सरस्वती के समक्ष डॉ राकेश कुमार त्रिपाठी, डॉ संजीव कुमार माहेश्वरी, डॉ पुष्पेंद्र कन्नौजिया व डॉ अवनीश सिंह चौहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

दीप प्रज्ज्वलन के उपरान्त निधी भारती (बीसीए– आईटी & मल्टीमीडिया) व पायल (बीए– मास कम्यूनिकेशन) ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की,  जबकि प्रिया (बीए– मास कम्यूनिकेशन) ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर रुहेलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार त्रिपाठी ने कहा– “आज छात्र–छात्राओं ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं हैं। बधाई।” आईक्यूएसी (बीआईयू) के कॉर्डिनेटर डॉ संजीव कुमार माहेश्वरी ने कहा– “इस प्रकार के कार्यक्रम सृजनात्मकता को बढ़ाते हैं।” बीआईयू कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ पुष्पेंद्र कन्नौजिया ने कहा– “इस अनुपम कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं।” बीआईयू के एकाउंट ऑफिसर श्री संचित अग्रवाल ने कहा– “नये छात्र कुछ नया करे, यही कामना है।” बीआईयू की फाइनेंस ऑफिसर श्रीमती विभूति अग्रवाल ने कहा– “सीनियर छात्र–छात्राओं ने कॉर्डिनेशन का बेहतरीन परिचय दिया है।” दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने कहा– “नये–पुराने छात्र व छात्राएं रचनात्मकता से भरे हुए हैं, उनकी ऊर्जा यहाँ पर प्रकाशित हो रही हैं। इन सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई।”









नृत्य प्रस्तुति

कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी– मनीषा जोशी, दिव्यांशी (बीसीए– आईटी & मल्टीमीडिया), प्रिया झा (बीबीए– फाइनेंस & टैक्सेशन) व पायल (बीए– मास कम्यूनिकेशन) ने एकल नृत्य प्रस्तुत कर गोल्ड मेडल्स जीते। प्रिंस राठौर, लक्ष्य, अंशु, (बीसीए– आईटी & मल्टीमीडिया), अकबर, नितिन, अभिनव (बीबीए फाइनेंस & टैक्सेशन) व शिवांशु (बीए– मास कम्यूनिकेशन) ने “डम्ब डांस” में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।एकल नृत्य प्रस्तुति में पलक (बीए– मास कम्यूनिकेशन) ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

समूह नृत्य

आंचल सिंह, निधि भारती, मनीषा जोशी व दिव्यांशी (बीसीए– आईटी & मल्टीमीडिया) ने गोल्ड मेडल व युसरा ज़ैदी, वंशिका पटेल, बर्शनी गुप्ता, तान्या सिंह व यांका गंगवार (बीए– मास कम्यूनिकेशन) ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।



मिमिक्री

दुर्गेश मौर्य ने भारतीय नायकों की मिमिक्री कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

काव्य–पाठ

बीकॉम– ऑनर्स की छात्रा अनुजा कुशवाहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छंदमुक्त कविता में सना फातिमा व ज़ैनब फातिमा ने शायरी में तथा अलीशा कुरैशी ने भारत के महान विचारकों के कथन प्रस्तुति में रजत पदक प्राप्त किये।



नुक्कड़ नाटक

युसरा ज़ैदी, बर्षनी गुप्ता, वंशिका पटेल, तान्या सिंह, यांका गंगवार, सलोनी गुप्ता व शिवांशु ने “बलात्कार” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सीनियर्स और सुपर सीनियर्स ने प्रिया झा को मिस फ्रेशर और शिवांशु को मिस्टर फ्रेशर का खिताब दिया।


कार्यक्रम में दोनों महाविद्यालयों के शिक्षक– डॉ सुनील कुमार सिंह, अंकित यादव, अतुल बाबू, शिवांशु अग्निहोत्री, शिवओम शंखधार, मोनिका, श्वेता सिंह, शालिनी सिंह, पूर्वी सक्सेना, चमन बाबू, प्रवीण, अभिषेक व राजेश बाबू आदि उपस्थित रहे।

दोनों महाविद्यालयों के सभी विभागों के विद्यार्थियों– के सभी विभागो के छात्र– छात्राएँ– विकास पटेल, हर्षित पटेल, हिमेश कुमार, रूबी नूर, गरिमा वर्मा, शिफा इंतज़ार, प्रियांशी गुप्ता, अक्षिता पाण्डे, निमरा खान व इस कार्यक्रम के छात्र–संयोजक विष्णु गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों तथा महाविद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।