Tuesday, 31 December 2024

अतुल, चमन व प्रवीण हुए सम्मानित

बरेली: मंगलवार 31 दिसम्बर 2024 को बीआईयू कॉलेज ऑफ़ ह्यूमनिटीज़ एण्ड जर्नलिज़्म एवं बीआईयू कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट (बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) में संयुक्त रूप से ‘सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2024 में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस’ के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर अतुल बाबू, ‘एक्सीलेंट ऑफिस मैनेजमेंट’ के लिए क्लर्क चमन बाबू व ‘एक्सीलेंट ऑफिस सपोर्ट’ के लिए सहायक प्रवीण कुमार को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने कहा– "अतुल बाबू, चमन बाबू व प्रवीण कुमार हमारे महाविद्यालय के सुनहरे रत्न हैंव हमारे छात्र–छात्राएँ हमारा भविष्य हैं। इन्हें हमारी ओर से हार्दिक बधाई।"

इस कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, फ्रेशर्स पार्टी, वर्कशॉप आदि में अच्छे प्रदर्शन के लिए छात्र–छात्राओं को प्रशस्ति– पत्र भी प्रदान किये गये।

दोनों महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने अतुल बाबू, चमन बाबू व प्रवीण कुमार के साथ फोटो खिचवाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। असिस्टेंट प्रोफेसर शालिनी सिंह व पूर्वी सक्सेना ने भी सम्मानित–जनों को बधाई दी। फोटोग्राफी अभिषेक राठोर ने की। असिस्टेंट प्रोफेसर शिवओम शंखधार ने आभार व्यक्त किया। 






No comments:

Post a Comment