बरेली: शनिवार, 30 नवम्बर 2024 को बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म और बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र–छात्राओं द्वारा “खंडेलवाल एडिएबल ऑयल” (KEO) फरीदपुर, बरेली की इंडस्ट्रियल विजि़ट की गई।
इंडस्ट्रियल विजि़ट के दौरान छात्र–छात्राओं ने इंडस्ट्री के विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्र–छात्राओं द्वारा वहां कार्यरत पदाधिकारियों से इंडस्ट्री की बारीकियां समझीं। भ्रमण के दौरान छात्र–छात्राओं द्वारा मार्केटिंग, सेल्स, प्रोडक्शन, पैकिंग इत्यादि से संबंधित कई प्रश्न पूछे गए, जिनके उत्तर प्रशिक्षित अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा दिए गए।
इस दौरान– दिलीप खंडेलवाल (ऑनर), विनोद सिंह (एसिस्टेंट इंजीनियर), वी के शर्मा (एडमिन हेड), अमित शर्मा (हेड–ह्यूमन रिसोर्सेस) आदि से शिष्टाचार भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया गया।
इंडस्ट्रियल विजि़ट में विद्यार्थी– युसरा ज़ैदी, बर्शनी गुप्ता, वंशिका पटेल, तान्या सिंह, सलोनी गुप्ता, यांका गंगवार, पलक, पायल, प्रिया व शिवांशु (बीए– मास कम्यूनिकेशन), गरिमा वर्मा, विष्णु गुप्ता, शिफा इंतज़ार, हर्षित पटेल, हिमेश कुमार, सना फातिमा ज़ैनब फातिमा, प्रिया झा, नितिन, अकबर हुसैन व अभिनव (बीबीए–फाइनेंस & टैक्सेशन), नीमरा खान, प्रियांशी गुप्ता, अक्षिता पाण्डे, रूबी नूर, विकास पटेल, अनुजा कुशवाहा, व विकेश (बीकॉम– ऑनर्स), प्रिंस राठोर, लक्ष्य वर्मा, अंशु मौर्य, ध्रुव अग्रवाल, दुर्गेश मौर्य, अलीशा कुरैशी, निधी भारती, मनीषा जोशी, आंचल सिंह (बीसीए– आईटी & मल्टीमीडिया) आदि उपस्थित रहे। इस विजि़ट में शिक्षक– शिवओम शंखधार,श्वेता सिंह,व शालिनी सिंह ने विद्यार्थियों को नेतृत्व प्रदान किया।
इस इंडस्ट्रियल विजि़ट के सम्पन्न होने के पर दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई दीं। डॉ सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, पूर्वी सक्सेना आदि शिक्षकों तथा क्लर्क चमन बाबू ने प्रसन्नता व्यक्त की। इस विजि़ट की फोटोग्राफी प्रवीण कुमार व अभिषेक कुमार ने की।














No comments:
Post a Comment