बरेली: शनिवार, 8 फरवरी 2025 को ‘बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज़ एण्ड जर्नलिज्म’ एवं ‘बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट’ बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ का आयोजन किया गया, जिसका आरंभ योग से किया गया।
दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने कहा- "महिलाओ का सम्मान घर से लेकर बाहर तक तभी बढ़ेगा जब जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उन्हें बराबर की भागीदारी मिलेगी|” आचार्य डॉ सुनील कुमार सिंह ने कहा- "ईश्वर ने सृजन करने का अधिकार अपने अलावा सिर्फ स्त्री को दिया हैं।" एडमिशन कॉर्डिनेटर डॉ आशीष शर्मा ने कहा- "समाज, परिवार और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं के योगदान को नमन।"
इस अवसर पर अतुल बाबू, शिवओम शंखधार, पूर्वी सक्सेना, श्वेता सिंह, शालिनी सिंह, शिवानी मिश्रा आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
तत्पश्चात कॉलेज के प्रथम सेमिस्टर के विद्यार्थी- पायल, पलक, प्रिया व शिवांशु (बीए-मास कम्युनिकेशन), मनीषा जोशी, आंचल सिंह, दिव्यांशी, प्रिंस राठौर, ध्रुव, अंशु, मौर्य, निधि भारती, दुर्गेश मौर्य, अलीशा कुरैशी (बीसीए-आईटी एण्ड मल्टीमीडिया), अकबर हुसैन, नितिन मौर्य, सना फातिमा, ज़ैनब फातिमा, प्रिया झा (बीबीए-फाईनेस एण्ड टैक्सेशन), विकेश व अनुजा कुशवाहा (बीकॉम-ऑनर्स) के छात्र-छात्राओं ने ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ पर सेमिनार हॉल में अपने विचार रखे।
दोनों महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं- गरिमा वर्मा, विष्णु गुप्ता, शिफा इंतजार, हर्षित पटेल, हिमेश कुमार (बीबीए-फाइनेंस एंड टैक्सेशन), निमरा खान,अक्षिता पांडेय, प्रियांशी गुप्ता, ज़मजम फातिमा लुत्फी, विकास पटेल(बीकॉम-ऑनर्स), यांका गंगवार, सलोनी गुप्ता, व तान्या सिंह (बीए-मास कम्युनिकेशन) ने अपने-अपने विचारों को प्रस्तुत किया। कॉलेज के लिपिक चमन बाबू, प्रवीण, अभिषेक राठौर व राजेश आदि भी उपस्थित रहे।