Wednesday, 19 March 2025

रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

 


 बरेली: बुधवार 12 मार्च 2025 को बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म और बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी' में होली पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने कहा– "रंगोली के रंग इस प्रकार से उभर रहे है जैसे आकाश में इंद्रधनुष"।

चौथे व छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों– तान्या सिंह, सलोनी गुप्ता, यांका गंगवार व युसरा जैदी (बीए – मास कम्युनिकेशन), रूबी नूर, विकास पटेल व निमरा खान (बीकॉम– ओनर्स), विष्णु गुप्ता, हर्षित पटेल व हिमेश कुमार (बीबीए– फाइनेंस एण्ड टैक्सेशन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों– प्रिंस राठौर, अंशु मौर्य, अलीशा कुरैशी, लक्ष्य वर्मा, निधि भारती, आंचल सिंह, मनीषा जोशी व दिव्यांशी (बीसीए– आईटी & मल्टीमीडिया), पलक, पायल, प्रिया व शिवांशु सिंह (बीए– मास कम्युनिकेशन), जैनव फातिमा,सना फातिमा, अकबर हुसैन, प्रिया झा, व नितिन मौर्य (बीबीए–फाइनेंस & टैक्सेशन), अनुजा कुशवाहा व विकेश (बीकॉम–ओनर्स) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर संस्थान के सभी पदाधिकारी– डॉ सुनील कुमार सिंह,अतुल बाबू, पूर्वी सक्सेना, श्वेता सिंह, शिवांशु अग्निहोत्री, शिवओम शंखधIर, शालिनी सिंह, शिवानी मिश्रा, चमन पटेल, प्रवीण, अभिषेक व राजेश आदि उपस्थित रहे।












No comments:

Post a Comment