Sunday, 16 November 2025

फ्रेशर्स पार्टी : "राइजिंग ऑफ द न्यू स्टार्स"



बरेली:  बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म व बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) में संयुक्त रूप से  17 अक्टूबर 2025 को फ्रेशर्स पार्टी 'राइजिंग ऑफ द न्यू स्टार्स’ का आयोजन किया गया, जिसका आरंभ मां सरस्वती के समक्ष डॉ एस के ठाकुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर डॉ विजय अग्रवाल, डॉ अवनीश सिंह चौहान, डॉ सुनील कुमार सिंह, सरनाम सिंह, डॉ प्रशांत गुप्ता, डॉ आशीष शर्मा अतुल बाबू आदि ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्प अर्पित किए। दीप प्रज्ज्वलन के उपरान्त निधी भारती (बीसीए– आईटी & मल्टीमीडिया) ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

इस अवसर पर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ एस के ठाकुर ने कहा– “हमारे विद्यार्थी प्रतिभावान हैं। आज उनसे बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियों की उम्मीद है।“ बीआईयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ विजय अग्रवाल ने कहा– “इस प्रकार के कार्यक्रम सृजनात्मकता को बढ़ाते हैं।” प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने कहा– "आज आप सभी के चेहरों पर जो उत्साह है, वही हमारी सबसे बड़ी पूँजी है। इसे बनाए रखिए और अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते रहिए।" आईक्यूएसी समन्वयक सरनाम सिंह ने कहा– “नये छात्र कुछ नया करें, यही कामना है।”डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ प्रशांत गुप्ता, डॉ आशीष शर्मा ने छात्र- छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

नृत्य प्रस्तुति

कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी– आन्या, समीक्षा, (बीसीए– आईटी & मल्टीमीडिया), सृष्टि, अदिति रमन (बीबीए– फाइनेंस & टैक्सेशन) व कृतिका, पवन पटेल, राहुल राठौर (बीए– मास कम्यूनिकेशन) ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया; अमन, अरहान, अधिराज, शाने, शहान (बीसीए– आईटी & मल्टीमीडिया), दीपांश, अभिनव (बीकॉम-ऑनर्स) ने “डम्ब डांस” किया।  सुपर सीनियर्स- यांका , सलोनी और तान्या ने एकल नृत्य प्रस्तुत कर शमा बाँध दिया।

काव्य–पाठ

शिवओम (बीकॉम– ऑनर्स) व आन्या, कुंती (बीसीए- आईटी एंड मल्टीमीडिया) ने शानदार काव्य पाठ किया।

मिस व मिस्टर फ्रेशर्स

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सीनियर्स और सुपर सीनियर्स ने बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म से कृतिका व पवन और बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से सृष्टि व अमन को मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर का खिताब दिया।

गोल्ड व सिल्वर मेडल्स

शहान, आयुष, अरहान, आन्या, अदिति, दीपांश, शिवओम, यश, कुंती, प्रियम, शशांक, अभिनव, समीक्षा, कुश, अंशिका, सहगल ने गोल्ड मेडल व शाने, सैफ़ अंसारी, अजीउर्रहमान, नवाज़िश, लक्की, मुताहिर, अधिराज ने सिल्वर मेडल जीते।

सीनियर्स व सुपर सीनियर्स

सभी विभागों के विद्यार्थियों– यांका, सलोनी, तान्या, ध्रुव, प्रिंस, मनीषा, अंशु, विकेश, अलीशा, निधी, लक्ष्य, सना, नितिन, प्रिया, जैनब, शिवांशु, ज़मजम फातिमा लुत्फी, रूबी नूर आदि ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

फैकल्टी कोऑर्डिनेटर

फैकल्टी कोऑर्डिनेटर के रूप में शिवानी मिश्रा, यशिका गुप्ता व शिवओम शंखधार ने ‘नृत्य प्रस्तुति’, शिवानी मिश्रा व यशिका गुप्ता ने काव्य प्रस्तुति छवि पाल ने ‘रंगोली मेकिंग’, शालिनी सिंह व शिवओम शंखधार ने ‘रैंप वॉक’’ व ‘डम्ब डांस’, शिवानी मिश्रा व यशिका गुप्ता ने गीत प्रस्तुति में विशेष सहयोग दिया।

यशिका गुप्ता ने काव्य प्रस्तुति छवि पाल ने रंगोली मेकिंग, शालिनी सिंह ने रैंप वॉक, डम्ब डांस शालिनी सिंह , शिवानी मिश्रा व यशिका गुप्ता ने गीत प्रस्तुति में विशेष सहयोग दिया।

इस कार्यक्रम में दोनों महाविद्यालयों के शिक्षक- अतुल बाबू, शिवांशु अग्निहोत्री, शिवओम शंखधार, शालिनी सिंह, शिवानी मिश्रा, छवि पाल, यशिका गुप्ता सहित चमन बाबू, प्रवीण, अभिषेक, राजेश बाबू आदि उपस्थित रहे। मंच सञ्चालन प्रिया व सना ने किआ। फोटोग्राफी सलोनी, तान्या, यंका, शिवांशु, दीपांशु, पवन आदि ने की।  तकनीकी सहयोग अंशु व ध्रुव ने प्रदान किया। कार्यक्रम के छात्र–संयोजक विकास पटेल, हर्षित पटेल व हिमेश कुमार ने सभी प्रतिभागियों तथा महाविद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।






















No comments:

Post a Comment