Wednesday, 26 November 2025

'यू वी टेक्नोलॉजीज' ने कराई वर्कशॉप

बरेली : शनिवार, 22 नवम्बर 2025 को बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज ऑफ़ ह्यूमनिटीज़ एण्ड जर्नलिज़्म एवं बीआईयू कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट में 'यू वी टेक्नोलॉजीज' ने ”डिजिटल मार्केटिंग” विषय पर वर्कशॉप कराई।

इस अवसर पर 'यू वी टेक्नोलॉजीज' के संस्थापक वैभव जौहरी तथा निदेशक उत्कर्ष जौहरी ने “डिजिटल मार्केटिंग” हेतु "स्क्रिप्ट राइटिंग व प्रमोशनल वीडियो मेकिंग” की तकनीक सिखाई। छात्र-छात्राओं- प्रिया झा, विकेश अरहान, आन्या, सृष्टि, अदिति आदि ने वीडियो मेकिंग सीखकर उसका प्रेजेंटेशन भी  दिया।

साथ ही डिजिटल मार्केटिंग हेतु स्क्रिप्ट राइटिंग का कार्य यांका, सलोनी, तान्या, ध्रुव, प्रिंस, मनीषा, अंशु, विकेश, अनुजा ,अलीशा, निधी, लक्ष्य, सना, नितिन, प्रिया, जैनब, शिवांशु, ज़मजम फातिमा लुत्फी, रूबी नूर, हर्षित, हिमेश कुमार, विकाश पटेल, शहान, आयुष, अरहान, आन्या, अदिति, दीपांश, शिवओम, यश, प्रियम, शशांक, अभिनव, समीक्षा, सहगल, सैफ़ अंसारी, नवाज़िश, लक्की, मुताहिर, अधिराज आदि ने किया। तदुपरांत सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। 

प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने सभी प्रतिभागियों को दूरभाष से शुभकामना संदेश प्रदान किया।

इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों सहित आचार्य डॉ सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, शिवओम शंखधार, शिवानी मिश्रा, चमन बाबू आदि मौजूद रहे। फोटोग्राफी प्रवीण कुमार और अभिषेक राठौर ने की।














No comments:

Post a Comment