Saturday, 28 September 2024

छात्रों ने दिए विषय–केन्द्रित प्रेजेंटेशन




बरेली: शनिवार, 28 सितंबर को बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म और कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) में छात्र – छात्राओं ने  अपने विषयो से संबंधित प्रस्तुतियां (प्रेजेंटेशन) दीं।

अयोजन में पांचवे सेमेस्टर के विद्यार्थियों – बर्षनी गुप्ता, युसरा ज़ैदी, वंशिका पटेल (बी ए – मास कम्यूनिकेशन) ने "एडवरटाइजिंग" विषय पर, विष्णु गुप्ता, गरिमा वर्मा, शिफा इंतज़ार (बीबीए – एफ & टी) ने "बैंकिंग एण्ड इंश्योरेंस" विषय पर और निमरा खान, प्रियांशी गुप्ता (बी कॉम – ऑनर्स) ने "फॉरेन ट्रेड" विषय पर प्रस्तुतियाँ दीं।

कॉलेज के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों – रूबी नूर, जमजम फात्मा लुत्फी, विकास पटेल, (बी कॉम –ऑनर्स) ने "मार्केटिंग मैनेजमेंट विषय पर, हर्षित पटेल, हिमेश कुमार (बीबीए –एफ & टी) ने "प्रिंसिपल ऑफ मैनेजमेंट" विषय पर और तान्या सिंह, यांका गंगवार, सलोनी गुप्ता (बी ए – मास कम्यूनिकेशन) ने "रेडियो प्रोग्राम प्रोडक्शन" विषय पर प्रस्तुतियाँ दीं।

प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों – दिव्यांशी अग्रवाल, मनीषा जोशी, अंशु मौर्या, दुर्गेश मौर्या, आंचल सिंह, लोकेश वर्मा, प्रिंस राठौर, दुरुव अग्रवाल, निधि भारती (बीसीए – आई टी & मल्टी–मीडिया) ने "कंप्यूटर फंडामेंटल" विषय पर, प्रिया झा, सना फातिमा, ज़ैनब फातिमा, कर्मवीर (बीबीए – एफ & टी) ने "कम्युनिकेटिव इंग्लिश" विषय पर, अनुजा कुशवाहा (बी कॉम – ऑनर्स) ने "प्रिंसिपल ऑफ मैनेजमेंट" विषय पर, और शिवांशु, पायल श्रीवास्तव, पलक श्रीवास्तव, प्रिया देवी (बी ए – मास कम्यूनिकेशन) ने "इंट्रोडक्शन टू प्रिंट मीडिया" विषय पर प्रस्तुतियाँ दीं।














समाचार प्रस्तुति :

बर्शनी गुप्ता, युसरा ज़ैदी, वंशिका पटेल

बी.ए. (मास कम्युनिकेशन)
 

Wednesday, 25 September 2024

करियर डेवलपमेंट पर व्याख्यान

 
बरेली: सोमवार, 9 सितंबर को बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म और कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) में नव –आगंतुक छात्र–छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।

व्याख्यान हेतु पधारे एडमिशन कोर्डिनेटर डॉ आशीष शर्मा ने छात्र –छात्राओं को करियर डेवलपमेंट हेतु कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने व्यवासाहिक शिक्षा की वर्तमान में आवश्यकता पर बल दिया।

आयोजन में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियो – अजय कुमार, विपिन वर्मा, रजत, ज़ैनब फातिमा, नितिन मौर्य, प्रिया झा, सना फातिमा, अभिनव आर्य, कर्मवीर यादव (बीबीए एफ & टी), विकेश यादव, अनुजा कुशवाहा (बी कॉम – ऑनर्स), अंशु मौर्य, ध्रुव अग्रवाल, दिव्यांशी अग्रवाल, मनीषा जोशी, निधि भारती, उज्ज्वल चौहान (बी सी ए – आई टी & मल्टी मीडिया), शिवांशु, पलक, पायल (बी ए – मास कम्युनिकेशन) आदि शामिल रहे।















समाचार प्रस्तुति :

बर्शनी गुप्ता, युसरा ज़ैदी, वंशिका पटेल

बी.ए. (मास कम्युनिकेशन)
 

Saturday, 14 September 2024

ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन


बरेली: बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म और बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में संयुक्त रूप से शनिवार को ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया; मुख्य अतिथि डॉ एस के ठाकुर, कुलसचिव बीआईयू व विशिष्ट अतिथि डॉ संजीव कुमार माहेश्वरी कॉर्डिनेटर (आईक्यूएसी) बीआईयू की उपस्तिथि में मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।


बीकॉम (ऑनर्स) के विद्यार्थी– जमजम फात्मा लुतफी और रुबी नूर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एस के ठाकुर को मंच पर आमंत्रित किया। डॉ. ठाकुर ने नव–आगंतुक छात्र–छात्राओं (बीबीए एफ & टी, बीए– मास कॉम, बीकॉम– ओनर्स, बीसीए आई & टी मल्टी मीडिया) को संबोधित करते हुए कहा कि "खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और देश का नाम रोशन करो।" तत्पश्चात डॉ. एस के माहेश्वरी ने कहा – "ज्ञान प्राप्ति से जीवन को सफल बनाया जा सकता है।" प्राचार्य डॉ. अवनीश सिंह चौहान ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "जो ठीक से पढ़ेगा, उसी का करियर अच्छा बनेगा।" इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार सिंह, अंकित यादव, शिवांशु अग्निहोत्री, शिवोम शंखधार, मोनिका राठौर, श्वेता सिंह, शालिनी सिंह आदि शिक्षको ने छात्र–छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सभी विभागो के विद्यार्थीयों ने भाग लिया, जिसमें रंगोली बनाने का कार्य– युसरा ज़ैदी, शिफा इंतज़ार, गरिमा वर्मा, और अक्षिता पाण्डे ने किया, वहीं सरस्वती वंदना– प्रियांशी गुप्ता, तान्या सिंह ने की, फोटोग्राफी का कार्य– वंशिका पटेल, हिमेश कुमार, यांका गंगवार ने किया और स्टूडेण्ट कॉर्डिनेटर के रूप में बर्षनी गुप्ता, विष्णु गुप्ता, निमरा खान और सलोनी गुप्ता उपस्थित रहे।





















समाचार प्रस्तुति :

बर्शनी गुप्ता, युसरा ज़ैदी, वंशिका पटेल

बी.ए. (मास कम्युनिकेशन)