बरेली: गुरुवार ५ सितंबर २०२४ को बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड जर्नलिज्म और बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) में संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य डॉ. अवनीश सिंह चौहान द्वारा बी. कॉम (ऑनर्स) की छात्रा अनुजा कुशवाहा के पिता श्री प्रदुम्न कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बीबीए ( फाइनेंस एंड टैक्सेशन) के छात्र विष्णु गुप्ता ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कॉलेज के प्राचार्य को मंच पर आमंत्रित किया। उन्होंने बताया कि "गुरुजन ज्ञान की निर्मलपावन धार होते हैं।"
इस कार्यक्रम में शिक्षिका मोनिका राठौर, श्वेता सिंह, शालिनी सिंह,और शिक्षक शिवांशु अग्निहोत्री, शिवोम शंखधार और कॉलेज के सभी विभाग के छात्र – छात्राओं ने भाग लिया जिसमें युसरा ज़ैदी, बर्षनी गुप्ता, वंशिका पटेल, तान्या सिंह, सलोनी गुप्ता, यानका गंगवार (बी. ए. (मास कम्युनिकेशन) ) विष्णु गुप्ता, गरिमा वर्मा, शिफा इंतज़ार, हिमेश कुमार, हर्षित पटेल (बीबीए एफ & टी) प्रियांशी गुप्ता, निमरा खान, अक्षिता पाण्डे, जमजम फात्मा लुतफी, रूबी नूर, विकास पटेल (बी कॉम (ऑनर्स) ) आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।
समाचार प्रस्तुति :
बर्शनी गुप्ता, युसरा ज़ैदी, वंशिका पटेल
बर्शनी गुप्ता, युसरा ज़ैदी, वंशिका पटेल
बी.ए. (मास कम्युनिकेशन)





No comments:
Post a Comment