बरेली: सोमवार, 9 सितंबर को बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म और कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) में नव –आगंतुक छात्र–छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक व्याख्यान का आयोजन किया गया।
व्याख्यान हेतु पधारे एडमिशन कोर्डिनेटर डॉ आशीष शर्मा ने छात्र –छात्राओं को करियर डेवलपमेंट हेतु कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने व्यवासाहिक शिक्षा की वर्तमान में आवश्यकता पर बल दिया।
आयोजन में प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियो – अजय कुमार, विपिन वर्मा, रजत, ज़ैनब फातिमा, नितिन मौर्य, प्रिया झा, सना फातिमा, अभिनव आर्य, कर्मवीर यादव (बीबीए एफ & टी), विकेश यादव, अनुजा कुशवाहा (बी कॉम – ऑनर्स), अंशु मौर्य, ध्रुव अग्रवाल, दिव्यांशी अग्रवाल, मनीषा जोशी, निधि भारती, उज्ज्वल चौहान (बी सी ए – आई टी & मल्टी मीडिया), शिवांशु, पलक, पायल (बी ए – मास कम्युनिकेशन) आदि शामिल रहे।
बर्शनी गुप्ता, युसरा ज़ैदी, वंशिका पटेल
बी.ए. (मास कम्युनिकेशन)






No comments:
Post a Comment