Thursday, 20 March 2025

'एमओयू' पर हुए हस्ताक्षर


बरेली: गुरुवार, 20 मार्च 2025 को बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज ऑफ़ ह्यूमनिटीज़ एण्ड जर्नलिज़्म एवं बीआईयू कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट और 'अनुगुंजन' पत्रिका एवं 'अनुकृति प्रकाशन' ने आपसी सहयोग को बढ़ावा देते हुए 'एमओयू' (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर किये।


इस आपसी समझौते के तहत  दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान और 'अनुगुंजन' पत्रिका एवं 'अनुकृति प्रकाशन' के सम्पादक एवं प्रकाशक डॉ लवलेश दत्त के मध्य यह सहमति बनी कि भविष्य में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए 'एनईपी 2020' के तहत शैक्षणिक व शिक्षणेत्तर कार्य किये जाएंगे।


इस अवसर पर आचार्य डॉ सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, शिवांशु अग्निहोत्री, श्वेता सिंह, शालिनी सिंह, शिवओम शंखधार, पूर्वी सक्सेना, शिवानी मिश्रा सहित चमन बाबू आदि मौजूद रहे। फोटोग्राफी प्रवीण कुमार और अभिषेक राठौर ने की। 



No comments:

Post a Comment