Wednesday, 4 December 2024

द राइजिंग- फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन


बरेली: बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म व बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) में संयुक्त रूप से  सोमवार 25 नवम्बर 2024 को फ्रेशर्स पार्टी “द राइजिंग” का आयोजन किया गया, जिसका आरंभ मां सरस्वती के समक्ष डॉ राकेश कुमार त्रिपाठी, डॉ संजीव कुमार माहेश्वरी, डॉ पुष्पेंद्र कन्नौजिया व डॉ अवनीश सिंह चौहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

दीप प्रज्ज्वलन के उपरान्त निधी भारती (बीसीए– आईटी & मल्टीमीडिया) व पायल (बीए– मास कम्यूनिकेशन) ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की,  जबकि प्रिया (बीए– मास कम्यूनिकेशन) ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर रुहेलखंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार त्रिपाठी ने कहा– “आज छात्र–छात्राओं ने बहुत ही सुंदर प्रस्तुतियाँ दीं हैं। बधाई।” आईक्यूएसी (बीआईयू) के कॉर्डिनेटर डॉ संजीव कुमार माहेश्वरी ने कहा– “इस प्रकार के कार्यक्रम सृजनात्मकता को बढ़ाते हैं।” बीआईयू कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ पुष्पेंद्र कन्नौजिया ने कहा– “इस अनुपम कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं।” बीआईयू के एकाउंट ऑफिसर श्री संचित अग्रवाल ने कहा– “नये छात्र कुछ नया करे, यही कामना है।” बीआईयू की फाइनेंस ऑफिसर श्रीमती विभूति अग्रवाल ने कहा– “सीनियर छात्र–छात्राओं ने कॉर्डिनेशन का बेहतरीन परिचय दिया है।” दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने कहा– “नये–पुराने छात्र व छात्राएं रचनात्मकता से भरे हुए हैं, उनकी ऊर्जा यहाँ पर प्रकाशित हो रही हैं। इन सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई।”









नृत्य प्रस्तुति

कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी– मनीषा जोशी, दिव्यांशी (बीसीए– आईटी & मल्टीमीडिया), प्रिया झा (बीबीए– फाइनेंस & टैक्सेशन) व पायल (बीए– मास कम्यूनिकेशन) ने एकल नृत्य प्रस्तुत कर गोल्ड मेडल्स जीते। प्रिंस राठौर, लक्ष्य, अंशु, (बीसीए– आईटी & मल्टीमीडिया), अकबर, नितिन, अभिनव (बीबीए फाइनेंस & टैक्सेशन) व शिवांशु (बीए– मास कम्यूनिकेशन) ने “डम्ब डांस” में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।एकल नृत्य प्रस्तुति में पलक (बीए– मास कम्यूनिकेशन) ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

समूह नृत्य

आंचल सिंह, निधि भारती, मनीषा जोशी व दिव्यांशी (बीसीए– आईटी & मल्टीमीडिया) ने गोल्ड मेडल व युसरा ज़ैदी, वंशिका पटेल, बर्शनी गुप्ता, तान्या सिंह व यांका गंगवार (बीए– मास कम्यूनिकेशन) ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।



मिमिक्री

दुर्गेश मौर्य ने भारतीय नायकों की मिमिक्री कर स्वर्ण पदक हासिल किया।

काव्य–पाठ

बीकॉम– ऑनर्स की छात्रा अनुजा कुशवाहा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छंदमुक्त कविता में सना फातिमा व ज़ैनब फातिमा ने शायरी में तथा अलीशा कुरैशी ने भारत के महान विचारकों के कथन प्रस्तुति में रजत पदक प्राप्त किये।



नुक्कड़ नाटक

युसरा ज़ैदी, बर्षनी गुप्ता, वंशिका पटेल, तान्या सिंह, यांका गंगवार, सलोनी गुप्ता व शिवांशु ने “बलात्कार” विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर

कार्यक्रम के अंतिम चरण में सीनियर्स और सुपर सीनियर्स ने प्रिया झा को मिस फ्रेशर और शिवांशु को मिस्टर फ्रेशर का खिताब दिया।


कार्यक्रम में दोनों महाविद्यालयों के शिक्षक– डॉ सुनील कुमार सिंह, अंकित यादव, अतुल बाबू, शिवांशु अग्निहोत्री, शिवओम शंखधार, मोनिका, श्वेता सिंह, शालिनी सिंह, पूर्वी सक्सेना, चमन बाबू, प्रवीण, अभिषेक व राजेश बाबू आदि उपस्थित रहे।

दोनों महाविद्यालयों के सभी विभागों के विद्यार्थियों– के सभी विभागो के छात्र– छात्राएँ– विकास पटेल, हर्षित पटेल, हिमेश कुमार, रूबी नूर, गरिमा वर्मा, शिफा इंतज़ार, प्रियांशी गुप्ता, अक्षिता पाण्डे, निमरा खान व इस कार्यक्रम के छात्र–संयोजक विष्णु गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों तथा महाविद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।











No comments:

Post a Comment