बरेली: 13 नवम्बर 2024 को बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म और बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में ‘यातायात निदेशालय’, उत्तर प्रदेश एवं राष्ट्रीय सामाजिक संगठन ‘एंटी क्राइम एंटी करप्शन’ के संयुक्त तत्वावधान में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का आरंभ निधी भारती (बीसीए – आईटी & मल्टीमीडिया) व पायल (बीए – मास कम्यूनिकेशन) की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से हुआ।
बरेली एसपी (ट्रैफिक) श्री अकमल खान के निर्देशानुसार छात्र– छात्राओं को यातायात संबंधित नियमों के बारे में टीएसआई लखमी चंद व टीएसआई सतीश कुमार ने जागरूक किया। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए लखमी चंद ने हेलमेट व सीट बैल्ट के बारे में विशेष जानकारी दी।
प्रदेश अध्यक्ष (बरेली जोन) , ‘एंटी क्राइम एंटी करप्शन’ कमलजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को हेलमेट न पहनने से जो शारीरिक नुकसान होता है, जेसै व्यक्ति के मस्तिष्क को चोट पहुंचने पर उसकी मौत हो सकती है, याददाश्त जा सकती है, लकवा मार सकता है आदि , के बारे में विस्तार से बताया।
इन दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने परिसर में इस यातायात जागरूकता कार्यक्रम के लिए 'एंटी क्राइम एंटी करप्शन ट्रस्ट’ तथा ‘यातायात पुलिस’ का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि इस प्रकार से जागरूकता लाने वाले कार्यक्रम समस्त शैक्षणिक संस्थानों में होने चाहिए।
कार्यक्रम में ‘एंटी क्राइम एंटी करप्शन’ के संजय शर्मा, सविता शर्मा, सुशील पॉल, कुमकुम शर्मा, राजीव कुमार, परवीन वारसी, और दोनो महाविद्यालयो के आचार्य – अतुल बाबू, शिवओम शंखधर, श्वेता सिंह, मोनिका, शालिनी सिंह सहित चमन बाबू, प्रवीण, अभिषेक आदि उपस्थित रहे।
आयोजन के अंत में प्रिया झा व सना फातिमा (बीबीए– फाइनेंस & टैक्सेशन की छात्राएं) ने सभी को सावधान की मुद्रा में खड़े होने के लिए आग्रह किया। तत्पश्चात् राष्ट्र गान से कार्यक्रम का समापन हुआ|
ReplyForward |






.jpg)

No comments:
Post a Comment