दीप प्रज्वलन के उपरान्त निधि भरती (बीसीए –आईटी एण्ड मल्टीमीडिया) व पायल(बीए–मास कम्युनिकेशन) ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की एवं प्रिया ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बीआईयू के डॉ आशीष शर्मा, डॉ मिथलेश शर्मा, अनिरुद्ध सक्सेना, डॉ रिचा गुप्ता, सोनम सक्सेना तथा दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान, डॉ सुनील सिंह, अतुल बाबू, अंकित यादव, शिवांशु अग्निहोत्री,चमन बाबू, श्वेता सिंह, शालिनी सिंह, पूर्वी सक्सेना आदि ने सभी छात्र–छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं।
नृत्य प्रस्तुति
कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी– मनीषा जोशी, आंचल सिंह, (बीसीए– आईटी एवं मल्टीमीडिया) प्रिया झा (बीबीए– फाइनेंस एण्ड टैक्सेशन), पलक व पायल (बीए– मास कम्युनिकेशन) एकल नृत्य तथा प्रिंस राठौर, लक्ष्य वर्मा, अंशु मौर्य (बीसीए– आईटी & मल्टीमीडिया), अकबर, नितिन, अभिनव (बीबीए– एफ & टी) व शिवांशु (बीए– मास कम्युनिकेशन) ने “डम्ब डांस” प्रस्तुत किया।
मिमिक्री
दुर्गेश मौर्य ने भारतीय अभिनेताओं और राजनेताओं की मिमिक्री की।
काव्य पाठ
बीकॉम– ओनर्स की छात्रा अनुजा कुशवाहा ने काव्य पाठ किया, जैनब फातिमा ने शायरी प्रस्तुत की।
दोनों महाविद्यालयों के छात्र–छात्राओं, प्रियांशी गुप्ता, निमरा खान, अक्षिता पांडेय, गरिमा वर्मा, विष्णु गुप्ता, शिफा इंतजार, वर्षनी गुप्ता, वंशिका पटेल, सलोनी गुप्ता, तान्या सिंह, यांका गंगवार, रूबी नूर, विकास पटेल, हर्षित पटेल, हिमेश कुमार ने बड़े उत्साह से कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम मे दोनों महाविद्यालयों के कर्मचारी– प्रवीण, अभिषेक, राजेश आदि उपस्थित रहे। आभार अभिव्यक्ति मोनिका व शिवओम शंखधार ने की।
ReplyForward |




















No comments:
Post a Comment