Monday, 30 December 2024

बीआईयू के कई छात्र छात्राओं का इंटर्नशिप के लिए चयन

 





बरेली: मंगलवार 24 दिसंबर 2024 को बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म और बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राओं का ऑनलाइन समर इंटर्नशिप के लिए "वॉल्यूम 9" द्वारा पर्सनल इंटरव्यू आयोजित किया गया।

जिसमें बीए– मास कम्यूनिकेशन के विद्यार्थी– बर्षनी गुप्ता, वंशिका पटेल, युसरा ज़ैदी, सलोनी गुप्ता, तान्या सिंह, यांका गंगवार, प्रिया देवी, पायल, पलक, व शिवांशु; बीबीए– फाइनेंस & टैक्सेशन से गरिमा वर्मा, विष्णु गुप्ता, शिफा इंतज़ार, प्रिया झा, सना फातिमा, ज़ैनब फातिमा, नितिन मौर्य, अकबर हुसैन;  बीकॉम– ऑनर्स से निमरा खान, प्रियांशी गुप्ता, अनुजा कुशवाहा, विकेश यादव; बीसीए– आई टी & मल्टीमीडिया से अंचल सिंह, अंशु मौर्य, ध्रुव अग्रवाल, दिव्यांशी अग्रवाल, दुर्गेश मौर्य, लक्ष्य वर्मा, मनीषा जोशी, निधि भारती, प्रिंस राठोर व अलीशा कुरैशी का चयन फाइनेंस, मार्केटिंग एंड सेल्स, बिजनेस एनालिटिक्स एवं ह्यूमन रिसोर्स में किया गया। इस इंटर्नशिप की समय अवधि 30 दिन की होगी व प्रत्येक विद्यार्थी को 13500 ₹ का मानदेय प्रदान किया जाएगा। इस उपलक्ष में दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान व अन्य शिक्षकों– डॉ सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, मोनिका, श्वेता सिंह, शिवांशु अग्निहोत्री, शिवओम शंखधर, व पूर्वी सक्सेना, ने सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

इन छात्र–छात्राओं की इस उपलब्धि पर बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की कुलगुरु डॉ लता अग्रवाल व कुलसचिव डॉ एस के ठाकुर ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।
















No comments:

Post a Comment