बरेली: सोमवार 8 सितंबर 2025 को बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड जर्नलिज्म और बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) में संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें प्राचार्य डॉ. अवनीश सिंह चौहान ने कहा- "विद्यार्थी और शिक्षक का रिश्ता ज्ञान और संस्कारों की डोर से बंधा होता है।"
इस कार्यक्रम में डॉ सुनील कुमार सिंह ने कहा- “शिक्षक दिवस हमें यह याद दिलाता है कि सही मार्गदर्शन से विद्यार्थी जीवन संवरता है।"अतुल बाबू ने कहा- “विद्यार्थियों की सफलता ही शिक्षक की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।" शालिनी सिंह ने कहा- “शिक्षक सिर्फ ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की सही राह भी दिखाते हैं।" शिवओम शंखधार ने कहा- “गुरु-शिष्य का रिश्ता विश्वास, आदर और सीख पर आधारित होता है।" यशिका गुप्ता ने कहा- “शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माता होते हैं।" शिवांशु अग्निहोत्री, शिवानी मिश्रा, छवि पाल और चमन बाबू ने छात्रों को बधाई दी और धन्यवाद प्रकट किया l
कॉलेज के सभी विभागों के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें तान्या सिंह, सलोनी गुप्ता, यांका गंगवार, शिवांशु, (बीए- मास कम्युनिकेशन); हिमेश कुमार, हर्षित पटेल , प्रिया झा, ज़ैनब फातिमा, सना फातिमा, नितिन मौर्य, अकबर हुसैन, अभिनव आर्य, दीपक सिंह, दक्ष गुप्ता, अंश तोमर (बीबीए- फाइनेंस एंड टैक्सेशन); रूबी नूर, विकास पटेल, अनुजा कुशवाहा, विकेश यादव, दीपांश गंगवार, शिवोम, अंशिका (बी-कॉम ऑनर्स); मनीषा जोशी, आंचल सिंह, दिव्यांशी अग्रवाल, निधि भारती, अलीशा कुरैशी, द्रव अग्रवाल, दुर्गेश मौर्य, अंशु मौर्य, लक्ष्य वर्मा, मोहम्मद फैजल, पायल, अधिराज सिंह, अमन कुमार आर्य (बीसीए- आईटी एंड मल्टीमीडिया/एआई एंड मशीन लर्निंग); आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment