Thursday, 18 September 2025

हिंदी पखवाड़ा: जागरूकता रैली का आयोजन




बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म एवं बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में  मंगलवार 16 सितंबर 2025 को हिंदी पखवाड़ा मनाया गया, जिसके तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य लोगों को हिंदी भाषा के महत्व से अवगत कराना और हिंदी भाषा के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था।

इस जागरूकता रैली में हिंदी के विकास और उसके प्रयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। सभी प्रतिभागी हाथों में तख्तियाँ और बैनर लिए हुए थे, जिन पर हिंदी भाषा के महत्व और गौरव से जुड़े नारे लिखे गए थे, जैसे – “हिंदी हमारी शान है/देश की यह पहचान है”, “एक,दो,तीन,चार,/हिंदी की जय-जयकार“,”देखो समझो बात हमारी/हिंदी भाषा सबसे प्यारी” आदि।

इस अवसर पर दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान सहित डॉ सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, शिवांशु अग्निहोत्री, शिवओम शंखधार, शालिनी सिंह, शिवानी मिश्रा, छबि पाल, यशिका गुप्ता व चमन बाबू आदि मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में सभी विभागों के विद्यार्थियों, यथा- तान्या सिंह, यांका गंगवार, सलोनी गुप्ता, शिवांशु सिंह, सिकंदर, पवन पटेल व कृतिका च्यवन (बीए- मास कम्युनिकेशन); रूबी नूर, ज़मज़म फ़ातिमा लुत्फ़ी, विकास पटेल, अनुजा कुशवाहा, दीपांश गंगवार, शिवोम व आंशिक (बीकॉम ऑनर्स); हिमेश कुमार, हर्षित पटेल, प्रिया झा, जैनब फातिमा, सना फातिमा, नितिन मौर्य, अकबर हुसैन, दीपक सिंह, अंश तोमर, यशार्थ कुमार व अदिति (बीबीए- फाइनेंस एण्ड टैक्सेशन); ध्रुव अग्रवाल, दुर्गेश मौर्य, मनीषा जोशी, आंचल सिंह, दिव्यांशी अग्रवाल, अलीशा कुरैशी, निधि भारती, पायल प्रजापति, अधिराज सिंह, व अमन कुमार आर्य (बीसीए- आईटी एंड मल्टीमीडिया); कुंती यादव, नवाजिश फातिमा अंसारी, शशांक कुमार, प्रियम पांडे, अरहान नाज़िम, शेन हबीब, आयुष सिंह, सैफ अंसारी, लकी पटेल, मुताहिर रज़ा, हिम्स कन्नन, आदिल अंसारी, शाहन अंसारी, सहगल, समीक्षा राजपूत व आन्या गंगवार (बीसीए- एआई एण्ड मशीन लर्निंग) ने पोस्टर बनाकर जागरूकता रैली को सफल बनाया। प्रवीण कुमार ने फोटोग्राफी की। 















No comments:

Post a Comment