बरेली: बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म (बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) में बीए– मास कम्युनिकेशन तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए किसी प्रमाणिक संस्थान में इंटर्नशिप करने का प्रावधान है। अतः सत्र 2024–25 के विद्यार्थी 27 जनवरी 2025 को इंटर्नशिप के लिए ‘नोएडा सेक्टर 63’ भेजे गए, जहाँ उन्होंने न्यूज़ चैनल्स– ‘हिन्दी ख़बर’, ‘साधना प्राइम न्यूज़’ व ‘न्यूज़ वर्ल्ड इण्डिया’ में एक माह का विधिवत प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त हुए अनुभवों को साझा करते हुए प्रशिक्षु युसरा ज़ैदी ने बताया– “आचार्यों के आर्शीवादस्वरूप मुझे मीडिया सेक्टर में कार्य करने में अपार खुशी हुई है| ‘हिन्दी खबर’ ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है।”
सफलतापूर्वक इंटर्नशिप करने पर प्रशिक्षु बर्षनी गुप्ता ने कहा– “मीडिया इंटर्नशिप से मुझे कंटेंट क्रिएशन, टीमवर्क और मीडिया इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली को समझने का बेहतरीन अवसर प्रदान हुआ हैं।”
प्रशिक्षण प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशिक्षु वंशिका पटेल ने कहा– “मीडिया इंटर्नशिप के दौरान मुझे कंटेंट डिजाइनिंग, एडिटिंग और कम्युनिकेशन स्किल्स को डेवलप करने में काफी मदद मिली है। साथ ही प्रैक्टिकल एक्सपोजर और इंडस्ट्री का अनुभव भी मिला है।”
विद्यार्थियों के द्वारा सफलतापूर्वक इंटर्नशिप करने पर बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा– “यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता हैं।”
संस्थान के आचार्य डॉ सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, अंकित यादव, शिवांशु अग्निहोत्री, पूर्वी सक्सेना, श्वेता सिंह, शालिनी सिंह, शिवओम शंखधार सहित चमन बाबू, प्रवीण, अभिषेक, राजेश आदि ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



.jpeg)







No comments:
Post a Comment