Tuesday, 8 April 2025

बीआईयूसीएचजे में वर्कशॉप का आयोजन



बरेली: बुधवार, 18 दिसंबर 2024 को 'बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड जर्नलिज्म' बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में मीडिया विषयक वर्कशॉप' शुभारंभ हुआ।

इस वर्कशॉप में बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड जर्नलिज्म की प्राध्यापिका पूर्वी सक्सेना ने छात्र-छात्राओं को गूगल न्यूज लैब, डेटा जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म एवं डिजिटल मार्केटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा-

गूगल न्यूज लैब मीडिया के भविष्य के निर्माण में मदद करने के लिए पत्रकारों और उद्यमियों के साथ सहयोग करना" है |

डेटा पत्रकारिता या डेटा-संचालित पत्रकारिता डीडीजे एक समाचार कहानी बनाने या बढ़ाने के उद्देश्य से बड़े डेटा सेटों के फ़िल्टरिंग और विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता है। डेटा पत्रकारिता डिजिटल युग में सूचना के उत्पादन और वितरण में संख्यात्मक डेटा की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है।

मोबाइल पत्रकारिता, इसे "मोजो" (MOJO) भी कहा जाता है यह एक ऐसी पत्रकारिता है जिसमें समाचारों को इकट्ठा करने, संपादित करने और प्रसारित करने के लिए स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे मोबाइल उपकरणों का उपयोग किया जाता है।

डिजिटल मार्केटिंग इसका मतलब है, डिजिटल चैनलों के ज़रिए किसी उत्पाद या सेवा का प्रचार करना। इसे ऑनलाइन मार्केटिंग भी कहा जाता है। डिजिटल मार्केटिंग, पारंपरिक मार्केटिंग से अलग है।  पारंपरिक मार्केटिंग में मैगज़ीन, बिलबोर्ड, और सीधे मेल भेजने जैसे चैनलों का इस्तेमाल किया जाता है।

यह वर्कशॉप 18 दिसंबर 2024 से 23 दिसंबर  2024 तक कराई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने प्रयोगात्मक कार्य सीखे व किए।

इस वर्कशॉप में बीए- मास कम्युनिकेशन प्रथम वर्ष के विद्यार्थी- पलक, पायल, प्रिया, शिवांशु सिंह तथा द्वितीय वर्ष के छात्र- तान्या सिंह, सलोनी गुप्ता, यांका गंगवार व तृतीय वर्ष के विद्यार्थी- वंशिका पटेल, वर्षानी गुप्ता, युसरा ज़ैदी ने प्रतिभाग किया।

छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने कहा- "खूब पढ़ो और आगे बढ़ो।"








No comments:

Post a Comment