बरेली : मंगलवार, 01 अप्रैल 2025 को बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज ऑफ़ ह्यूमनिटीज़ एण्ड जर्नलिज़्म एवं बीआईयू कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट और 'यू वी टेक्नोलॉजीज' ने आपसी सहयोग को बढ़ावा देते हुए 'एमओयू' (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर किये।
इस आपसी समझौते के तहत दोनों महाविद्यालयों के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान और 'यू वी टेक्नोलॉजीज' के संस्थापक वैभव जौहरी तथा निदेशक उत्कर्ष जौहरी के मध्य यह सहमति बनी कि भविष्य में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए 'एनईपी 2020' के तहत 'वेब डेवलपमेंट', 'डिजिटल मार्केटिंग', 'ग्राफिक डिजाइन', 'ब्लॉकचेन एण्ड क्रिप्टोकरंसी', 'ब्लॉकचेन एण्ड वॉलेट्स', 'सॉफ्ट स्किल्स एण्ड प्रोफेशनल डेवलपमेंट' आदि विषयों पर वर्कशॉप्स का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों सहित आचार्य डॉ सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, शिवांशु अग्निहोत्री, श्वेता सिंह, शालिनी सिंह, शिवओम शंखधार, पूर्वी सक्सेना, शिवानी मिश्रा, चमन बाबू आदि मौजूद रहे। फोटोग्राफी प्रवीण कुमार और अभिषेक राठौर ने की।
.jpeg)


.jpeg)
No comments:
Post a Comment