बरेली: बरेली
इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म एवं बीआईयू
कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में संयुक्त रूप से निम्न पाठ्यक्रम- (बीए-
मास कम्युनिकेशन), (बीबीए- फाइनेंस एंड टैक्सेशन), (बीसीए- आईटी
एंड मल्टीमीडिया), (बीकॉम- ओनर्स)
के समस्त विद्यार्थियों ने 13 अगस्त 2025
(मंगलवार) को पूरी
विश्वविद्यालय के विभिन्न भागों जैसे लाइब्रेरी,
ऑडिटोरियम, झंडा
ग्राउंड, योगा, जिम्नेशियम हॉल, क्रिकेट
ग्राउंड , बास्केटबॉल ग्राउंड,
वॉलीबॉल ग्राउंड, प्रिंटिंग
प्रेस (अमृत विचार) एवं इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस, मेडिकल
साइंस, कैंसर इंस्टीट्यूट,
और उनके होस्टल, कैंटीन
आदि का भ्रमण किया।
कॉलेज
के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया एवं
सभी प्रोफेसर्स अतुल
बाबू, सुनील कुमार सिंह,
अंकित यादव, शिवोम
शंखधार, शिवानी,
शिवांशु अग्निहोत्री, यशिका
गुप्ता, छवि पाल,
और चमन बाबू ने विभिन्न
पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के अनेको विभागों से वंचित कराया।
लाइब्रेरी- विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी के लिए ज्ञान और अनुसंधान का सबसे बड़ा केंद्र है। यह वह स्थान है जहाँ हर छात्र अपने भविष्य की नींव मजबूत करता है। विद्यार्थियों ने लाइब्रेरी में विभिन्न पुस्तके जैसे बेसिक्स ऑफ अकाउंटेंसी- डॉ बीपी अग्रवाल द्वारा, मास कम्युनिकेशन इन इंडिया - केवल जे. कुमार द्वारा, इंट्रोडक्शन टू कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रोफ़ेसर -एस अल अरोड़ा द्वारा को पढ़ा एवं विभिन्न पुस्तकों से परिचय किया।
बास्केटबॉल,
वॉलीबॉल, क्रिकेट एवं झंडा ग्राउंड- विश्वविद्यालय का खेल मैदान, सांस्कृतिक
कार्यक्रम और विद्यार्थियों की ऊर्जा का केंद्र
है। यहां पर मेहनत, मित्रता और विद्यार्थियों के जीत के सपने
पंख फैलाते हैं। विद्यार्थी यहां अनेक खेल खेलते है एवं झंडा ग्राउंड में गणतंत्र
और स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है और झंडा फहराया जाता है।
प्रिंटिंग प्रेस (अमृत विचार)- (अमृत विचार) उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रमुख
हिंदी समाचार प्रेसों में से एक है। अमृत विचार आपको भारत और दुनिया भर की
ताज़ा खबरें हिंदी में उपलब्ध कराता है। यहां राष्ट्रीय, राजनीति, मनोरंजन, जीवनशैली, तकनीक, व्यापार
आदि जैसे विभिन्न श्रेणियों की ताज़ा खबरों की छपाई होती है।
यहीं से समाचार और विचार, स्याही
और कागज़ पर अमिट छाप छोड़ते हैं।
इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस- इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस, रोहिलखंड
चैरिटेबल एजुकेशनल ट्रस्ट का एक सहयोगी संस्थान है। विद्यार्थियों ने अत्याधुनिक
डेंटल लैब और आधुनिक उपचार तकनीकें देखीं। उन्होंने प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और लाइव
डेमोंस्ट्रेशन का अनुभव किया।
रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल- रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज का संचालन प्रतिष्ठित पुरस्कार
विजेता डॉक्टरों द्वारा किया गया है, जो विश्वविद्यालय
के लिए अत्यंत गौरव की
बात है। यहां विद्यार्थियों ने नए प्रकार के प्रोजेक्टर्स इक्विपमेंट्स और लेक्चर
थिएटर्स 1, 2, 3,
आदि देखे। यहां
छात्रों के ज्ञान को
निरंतर उन्नत करने के लिए नियमित अंतराल पर विभिन्न अतिथि व्याख्यान, और
सेमिनार आयोजित किए जाते हैं।
विश्वविद्यालय की कैंटीन- हमारे विश्वविद्यालय की कैंटीन विद्यार्थियों और
अध्यापकों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। यहाँ सुबह से शाम तक चाय, नाश्ता, दोपहर
का भोजन और विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध रहते हैं। यह
केवल खाने की जगह ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के मिलने, पढ़ाई
पर चर्चा करने और समय बिताने का भी
अच्छा केंद्र है।
कार्यक्रम
में सभी विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया ,
जिसमें फोटोग्राफी का
कार्य- सलोनी गुप्ता (बीए- मास कम्युनिकेशन)
ने किया, विभिन्न स्थलों से अवगत तान्या सिंह (बीए-
मास कम्युनिकेशन) ने कराया और अनुशासन बनाए रखने का कार्य मनीषा जोशी
एवं ध्रुव अग्रवाल (बीसीए-
आईटी एंड मल्टीमीडिया) ने
किया।
.jpeg)



.jpeg)


No comments:
Post a Comment