बरेली:बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म एवं बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट में संयुक्त रूप से सोमवार 11 अगस्त 2025 को ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया; मुख्य अतिथि डॉ. एस. के. ठाकुर, कुलसचिव, बीआईयू की उपस्तिथि में दीप प्रज्जवलन के साथ मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का शुभ आरंभ हुआ।
बीबीए फाइनेंस एण्ड टैक्सेशन की छात्रा– प्रिया झा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एस के ठाकुर को मंच पर आमंत्रित किया। डॉ. एस. के. ठाकुर ने नव–आगंतुक छात्र–छात्राओं बीबीए- (फाइनेंस एण्ड टैक्सेशन), बीए– (मास कम्युनिकेशन) , बीकॉम- (ओनर्स), बीसीए- (आईटी एंड मल्टीमीडिया/ऐ आई एण्ड मशीन लर्निंग) को संबोधित करते हुए कहा कि "आज का दिन आपके सपनों की उड़ान की पहली सीढ़ी है – आत्मविश्वास रखिए,सीखते रहिए,और आगे बढ़ते रहिए।" तत्पश्चात प्राचार्य डॉ.अवनीश सिंह चौहान ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "प्रिय विद्यार्थियों, याद रखिए – आपकी मेहनत और ईमानदारी ही आपको मंज़िल तक ले जाएगी, यहाँ से शुरू होने वाली यह यात्रा आपके भविष्य को सुनहरा बनाएगी।"
तत्पश्चात प्रथम सत्र- के सभी नए विद्यार्थियों के प्रमाणपत्रों को सत्यापित करने की प्रक्रिया की गईl इसी दिन द्वितीय सत्र- में सभी विद्यार्थियों को क्लास कॉर्डिनेट (अतुल बाबू, अंकित यादव, शिवओम शंखधार, व शालिनी सिंह) ने उनके पाठ्यक्रमों की प्रासंगिता व करियर से संबंधित जानकारी दी l
12 अगस्त 2025: प्रथम सत्र में विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में सभी विद्यार्थियों की विजिट कराई गई, जिसमें शिवानी मिश्रा व छवि पाल कॉर्डिनेटर के रूप में मौजूद रहीं| लाइब्रेरी वह स्थान है जहाँ हर छात्र अपने भविष्य की नींव मजबूत करता है| इसी दिन विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों (कैम्पस विजिट) का भ्रमण भी किया गयाl
13 अगस्त 2025: प्रथम सत्र में महाविद्यालयों के सहायक आचार्य शिवओम शंखधार ने “कंप्यूटर साइंस: ए वर्ल्ड ऑफ एंडलेस पोसिबिलिटीज” के बारे में जानकारी दी। इसी दिन द्वितीय सत्र में महाविद्यालयों के सहायक आचार्य अतुल बाबू ने यूनिवर्सिटी के “कोड्स ऑफ कंडक्ट” और उनकी सीमाओं के बारे में जानकारी दी।
14 अगस्त 2025: प्रथम सत्र में सह आचार्य डॉ आशीष शर्मा ने छात्र-छात्राओं को “गोल सेटिंग” के बारे में जानकारी दी और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसी दिन सभी नवागंतुक विद्यार्थियों का पुराने छात्रों से परिचय भी कराया गयाl
इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में डॉ. सुनील कुमार सिंह, अतुल बाबू, अंकित यादव, शिवांशु अग्निहोत्री, शिवोम शंखधार, शिवानी, शालिनी सिंह, यशिका गुप्ता, छबि पाल, चमन बाबू आदि ने छात्र–छात्राओं को शुभकामनाएं दीं एवं उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में सभी विभागों के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें रंगोली बनाने का कार्य– प्रिया झा, मनीषा जोशी, व निधि भारती ने किया, वहीं सरस्वती वंदना– निधि भारती, व सना फातिमा ने की, फोटोग्राफी का कार्य– शिवांशु सिंह व प्रवीण कुमार ने किया और स्टूडेण्ट कॉर्डिनेटर के रूप में तान्या सिंह, रूबी नूर, यांका गंगवार हिमेश कुमार, विकाश पटेल, सलोनी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)
No comments:
Post a Comment