Monday, 11 November 2024

रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन



बरेली: मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 को बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड जर्नलिज्म और बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट (बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) में इस दिवाली पर  कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ अवनीश सिंह चौहान ने कहा– " दियो के उजाले में रंगोली के रंग इस प्रकार से उभर रहे हैं, जैसे आकाश में इंद्रधनुष" और हार्दिक बधाई दीं।

बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म और बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के सभी विभागों के छात्र – छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

बीआईयू कॉलेज ऑफ ह्यूमैनिटीज एण्ड जर्नलिज्म की छात्राओं युसरा ज़ैदी, वंशिका पटेल, यांका गंगवार, सलोनी गुप्ता, पलक व पायल (बीए–मास कम्यूनिकेशन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बीआईयू कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट के विद्यार्थियों प्रिंस राठोर, ध्रुव अग्रवाल, अंशु मौर्य, अलीशा कुरैशी (बीसीए – आईटी & मल्टीमीडिया), ज़ैनब फातिमा, सना फातिमा, अकबर हुसैन (बीबीए – फाइनेंस & टैक्सेशन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और विष्णु गुप्ता, गरिमा वर्मा, शिफा इंतज़ार, हिमेश कुमार व हर्षित पटेल (बीबीए – एफ & टी) निमरा खान, अक्षिता पाण्डे, रूबी नूर, ज़मज़म फातिमा लुत्फी व विकास पटेल (बी कॉम – ऑनर्स) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कॉलेज के सभी शिक्षक – अतुल बाबू, मोनिका राठोर, श्वेता सिंह, शिवांशु अग्निहोत्री, शिव ओम शंखधार, शालिनी सिंह, पूर्वी सक्सेना, चमन पटेल, प्रवीन, अभिषेक आदि उपस्थित रहें।










No comments:

Post a Comment